दहेज नहीं मिलने पर बहू को जिदा जलाया, मुकदमा दर्ज
संवाद सूत्र कमासिन दहेज की बलिवेदी पर चढ़ने से एक विवाहिता बच गई। शादी के डेढ़ साल बाद
संवाद सूत्र कमासिन : दहेज की बलिवेदी पर चढ़ने से एक विवाहिता बच गई। शादी के डेढ़ साल बाद ही शरीर पर केरोसिन छिड़क ससुरालीजन ने आग लगा दी। जान पर देख वह शोर मचाती हुई बाहर भागी और पड़ोसी जुट गए। सूचना पर मायके पक्ष के लोग पहुंच गए। पीड़िता को लेकर अस्पताल गए। तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। पीड़िता का आरोप है कि सास-ससुर व जेठ ने उसकी जान लेने की कोशिश की। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है।
खमरखा गांव निवासी पवन कुमार राजस्थान में रहकर मजजूरी करता है। उसकी शादी चित्रकूट जिले के शिवरामपुर थाना क्षेत्र के ग्राम भरथौल निवासी कविता के साथ डेढ़ साल पहले हुई है। बीस वर्षीय कविता का आरोप है कि रविवार की देर शाम वह घर का काम कर रही थी। तभी सास-ससुर व जेठ ने शरीर पर केरोसिन डाल दिया और आग लगा दी। जान पर खतरा देख उसने बचने की कोशिश की और साड़ी उतार कर शोर मचाते हुए बाहर भागी। शोर सुन पड़ोसी पहुंच गए और उसकी जान बच सकी।
बोले मायके पक्ष के लोग, ससुराल वाले मांगते दहेज
सूचना मिलते ही मायके पक्ष के लोग पहुंच गए। भाई राजाभैया यादव ने बताया कि उसके बहनोई डेढ़ माह पहले कमाने के लिए राजस्थान गए हुए हैं। अपनी सामर्थ्य के अनुसार शादी की थी, उसके बाद भी ससुराल वाले संतुष्ट नहीं हुए और दहेज के लिए प्रताड़ित करते थे। कमर का निचला हिस्सा झुलसा
भाई ने बताया कि आग से उसकी बहन का कमर के नीचे का हिस्सा बुरी तरह झुलस गया। ससुर फूलचंद यादव, सास कुंता देवी और जेठ दिनेश ने बहन की जान लेने की कोशिश की। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।