Move to Jagran APP

खाना खाने के बाद किशोर की बिगड़ी हालत, मौत

क्षेत्र के देवखेर गांव में शुक्रवार को शाम खाना खाने के बाद किशोर की हालत बिगड़ गई। स्वजन जब तक उसे अस्पताल ले जाते उसकी मौत हो गई। स्वजनों ने पुरानी रंजिश में जादू-टोना के जरिए पुत्र को मारने का आरोप लगाया है। पुलिस मामले की जांच-पड़ताल कर रही है। देवखेर गांव में मोती रैदाश का 15 वर्षीय पुत्र अशोक शुक्रवार को शाम मछली पकड़ने गया था। लौटकर घर में मछली बनाई। खाते समय उसकी हालत बिगड़ गई और उसकी कुछ ही देर में

By JagranEdited By: Published: Sat, 06 Jun 2020 11:06 PM (IST)Updated: Sun, 07 Jun 2020 06:09 AM (IST)
खाना खाने के बाद किशोर की बिगड़ी हालत, मौत

संवाद सूत्र, बदौसा : क्षेत्र के देवखेर गांव में शुक्रवार को शाम खाना खाने के बाद किशोर की हालत बिगड़ गई। स्वजन जब तक उसे अस्पताल ले जाते उसकी मौत हो गई। पुलिस के अनुसार किशोर ने मछली पकाकर खाई थी। गले में मछली का कांटा फंसने के कारण उसकी मौत हुई है। हालाकि स्वजन किशोर की मौत के पीछे कोई बड़ी साजिश बता रहे हैं। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

loksabha election banner

देवखेर गांव में मोती रैदास का 15 वर्षीय पुत्र अशोक शुक्रवार को शाम मछली पकड़ने गया था। लौटकर घर में मछली बनाई। खाते समय उसकी हालत बिगड़ गई और उसकी कुछ ही देर में मौत हो गई। स्वजन बालक को रात में ही एंबुलेंस से स्वास्थ्य केंद्र अतर्रा ले गए। चिकित्सक ने यहां उसे मृत घोषित कर दिया। थानाध्यक्ष नरेश कुमार प्रजापति ने खाने के दौरान गले में मछली का कांटा फंसने से मौत होने की आशंका जाहिर की है। कहा कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट से मौत का कारण स्पष्ट होगा। अभी स्वजनों से तहरीर नहीं मिली है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.