प्रेमिका के पिता को गोली मारने के आरोपित की तलाश, सहयोगी गिरफ्तार
संवाद सूत्र कमासिन महेड़ गांव में प्रेमिका के पिता को गोली मारने के मुख्य आरोपित की तलाश
संवाद सूत्र, कमासिन : महेड़ गांव में प्रेमिका के पिता को गोली मारने के मुख्य आरोपित की तलाश कर रही पुलिस ने एक सहयोगी को गिरफ्तार कर लिया। भागने की फिराक में बस स्टैंड पहुंचे आरोपित का बहनोई हत्थे चढ़ गया। इधर, प्रयागराज में घायल की हालत में सुधार बताया जा रहा है। पुलिस का कहना है कि गोली मारने वाले की तलाश में संभावित स्थानों पर छापेमारी की जा रही है।
महेड़ गांव निवासी श्यामसुंदर के दामाद की मौत के बाद उनकी बेटी पूजा दो बच्चों के साथ यहीं रहने लगी। बाद में उसके संबंध रिश्तेदार शीलू दुबे से हो गए और वह उसके साथ चली गई थी। बच्ये यहीं पर थे। श्यामसुंदर की पत्नी बेबी का आरोप है कि मंगलवार की रात शीलू अपने बहनोई हरिश्चन्द्र व एक अन्य के साथ दरवाजे की कुंडी खोल घुस गया और बच्चों को ले जाने लगा। विरोध करने पर उसके पति को गोली मार दी। पुलिस आरोपितों की तलाश कर रही थी। प्रभारी निरीक्षक रामाश्रय सिंह का दावा है कि बबेरू के पखरौली गांव निवासी हरिश्चन्द्र भागने की फिराक में दांदौ तिराहे पर बस का इंतजार कर रहा था, तभी दारोगा प्रेमचंद्र व अंगिरा दुबे ने उसे गिरफ्तार कर लिया। मुख्य आरोपित शीलू की तलाश की जा रही है।