रूठी पत्नी के न आने पर वृद्ध ने लगाई फांसी
बुजुर्ग पति ने विवाद के बाद रूठी पत्नी के घर न आने से आहत होकर फांसी लगा ली। सुबह आहट ने मिलने पर पड़ोसियों ने दरवाजा तोड़कर देखा तो उसका शव धन्नी से लटका रहा था। फांसी लगाने के पहले वृद्ध ने बेटी और पुत्रों को फोन से जानकारी भी दी थी। सूचना पर पुलिस ौमौके पर पहुंची और छानबीन की।
संवाद सहयोगी, बबेरू : बुजुर्ग पति ने विवाद के बाद रूठी पत्नी के घर न आने से आहत होकर फांसी लगा ली। सुबह आहट न मिलने पर पड़ोसियों ने दरवाजा तोड़कर देखा तो उसका शव धन्नी से लटका मिला। फांसी लगाने के पहले वृद्ध ने बेटी और पुत्रों को फोन से जानकारी भी दी थी। सूचना पर पुलिस ने मौके की जांच-पड़ताल की।
कोतवाली क्षेत्र के ग्राम मंठा निवासी 64 वर्षीय ननकाई पेशे से मजदूर था। चार माह पहले पत्नी पचिनिया से उसका घरेलू बातों को लेकर विवाद हो गया था। इसके बाद पचिनिया अपने पुत्रों के साथ ईंट पथाई करने पंजाब चली गई थी। ननकाई गांव में अकेले रहता था। उसका भाई रामगोपाल ग्वालियर में रहता है। 11 फरवरी को राम गोपाल के बेटी की शादी थी। ननकई भी उसमें शामिल होने गया था। इसमें पत्नी पचिनिया व बेटे, बेटी भी इसमें शामिल होने पंजाब से आए थे। भतीजी की विदाई के बाद ननकाई ने पचिनिया को मनाने की कोशिश की, लेकिन उसने गांव आने से दो टूक इंकार कर दिया। मंगलवार की रात ननकाई ग्वालियर से घर आ गया। यहां रात में करीब आठ बजे फोन से बेटी राधा और बेटों को फोन किया। कहा कि उससे अकेलापन बर्दास्त नहीं हो रहा है। वह अब जीवित नहीं रहेगा। इसके बाद उसने कमरे में खुद को बंद कर धन्नी में रस्सी से फांसी लगा ली। बेटी राधा ने पड़ोसियों को फोन किया और पिता का हाल लेने को कहा। सुबह पड़ोसियों को ननकाई की कोई आहट नहीं मिली तो दरवाजा तुड़वाया। अंदर गए तो उसका शव लटका मिला। ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी।