प्रेमी युगल ने जहरीला पदार्थ खाकर दी जान
???????? ?? ???? ????? ??? ?? ???? ?????? ???? ?? ?????? ?????? ???? ??? ?? ?????? ?? ??? ???? ?????? ???? ?? ?? ?? ???? ?? ??? ?????? ?????? ???? ?????? ?? ??? ????? ?? ????? ?? ?????? ?? ?? ?? ????? ??? ???? ???????? ?? ?? ?????? ??? ?? ???? ??? ???????? ?? ???? ?? ???? ?? ????? ???? ??? ?? ??? ????? ????? ?? ???? ?? ??? ??? ?????? ???? ??????? ??
संवाद सहयोगी, पैलानी (बांदा) : पैलानी थाना क्षेत्र के एक गांव में युवती की शादी दूसरी जगह तय होने पर प्रेमी प्रेमिका ने जहर खाकर जान दे दी। शादी तय होने का पता चलते ही युवती मंगलवार रात प्रेमी के पास पहुंची और दोनों ने साथ खुदकशी कर ली। कमरे से पुलिस को एक सुसाइड नोट मिला है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच शुरू की है।
गांव में दादी के साथ रह रहे 20 वर्षीय युवक के पिता मुंबई में प्राइवेट नौकरी करते हैं। पिछले एक साल से बगल में रहने वाली 18 वर्षीय युवती से उसके प्रेम प्रसंग हो गए। दोनों ने शादी करने का मन बना लिया लेकिन कुछ दिनों पहले ही युवती की शादी उसके घरवालों ने दूसरी जगह तय कर दी। 12 मई को उसकी बरात आनी थी।
इसका पता चलते ही युवती मंगलवार रात प्रेमी से मिलने उसके घर गई। जहां बातचीत के बाद दोनों ने साथ मरने का मन बना लिया। दोनों ने खुद को एक कमरे में बंदकर जहर खा लिया। सुबह दादी ने युवक को आवाज दी, लेकिन जब दरवाजा नहीं खुला तो लोगों को बुलाया गया। पुलिस ने किसी तरह दरवाजा खोला तो देखा कि दोनों के शव बिस्तर पर पड़े हुए थे। थानाध्यक्ष श्री प्रकाश यादव का कहना था कि प्रेमी-प्रेमिका के जान देने का मामला सामने आया है। युवती के पिता ने घटना की तहरीर दी है। कमरे से सुसाइड नोट मिला है, जिसके आधार पर जांच की जा रही है।