बांदा: स्ट्रीट और फसाड लाइट से निखरेगा कालिंजर दुर्ग, 6 करोड़ की पर्यटन परियोजना का हुआ भूमि पूजन
बांदा के ऐतिहासिक कालिंजर दुर्ग में स्ट्रीट और फसाड लाइट लगाने के लिए 6 करोड़ रुपये की पर्यटन परियोजना का ...और पढ़ें
-1791810185181_m.webp)
HighLights
6 करोड़ की पर्यटन परियोजना का भूमि पूजन हुआ।
कालिंजर दुर्ग और नगर में लगेंगी स्ट्रीट व फसाड लाइटें।
रात में दुर्ग की भव्यता बढ़ेगी, पर्यटकों को आकर्षित करेगा।
संवाद सूत्र, कालिंजर (बांदा)। ऐतिहासिक व पौराणिक नगरी कालिंजर के विकास में एक और कड़ी जुड़ने जा रही है। नगर में स्ट्रीट लाइट और कालिंजर दुर्ग में फसाड लाइट लगाने की परियोजना का सोमवार को अछरौड़ चौराहे पर भूमि पूजन किया गया। पर्यटन विभाग की ओर से कराए जाने वाले इस कार्य पर करीब छह करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे।
नरैनी विधायक ओममणि वर्मा और नरैनी ब्लाक प्रमुख मनफूल पटेल ने भूमि पूजन कर परियोजना की शुरुआत की। स्ट्रीट लाइट लगने से नगर की सड़कें रोशन होंगी, वहीं दुर्ग पर फसाड लाइट लगने से उसकी ऐतिहासिक भव्यता रात में भी निखरेगी। इससे कालिंजर आने वाले पर्यटकों को आकर्षित करने में मदद मिलेगी।
कार्यक्रम में भाजपा मंडल अध्यक्ष ओमप्रकाश राजपूत, पूर्व जिला महामंत्री राकेश मिश्रा, मंडल महामंत्री कुलदीप त्रिपाठी, डा. बुद्ध विलास द्विवेदी और वीरेंद्र त्रिवेदी सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
यह भी पढ़ें- दसवीं-बारहवीं व आईटीआई पास युवाओं के लिए खुशखबरी, बांदा कैंपस प्लेसमेंट में कंपनियों में मिलेगी नौकरी
