जाबांज सैनिक अपने ही गांवों में असुरक्षित
जागरण संवाददाता, बांदा : पूर्व सैनिक संघ की बैठक में सैनिकों की व्यथा पर चर्चा की। जिला काय
By JagranEdited By: Published: Mon, 19 Nov 2018 11:12 PM (IST)Updated: Mon, 19 Nov 2018 11:12 PM (IST)
जागरण संवाददाता, बांदा : पूर्व सैनिक संघ की बैठक में सैनिकों की व्यथा पर चर्चा की। जिला कार्यालय में कर्नल आरडीएस चौहान ने कहा कि आज सैनिक की सुनवाई कोई नहीं करता। सीमा पर लड़ने वाला स्वयं अपने गांव में ही असुरक्षित महसूस कर रहा है। इस समय हम सभी को एकजुट होकर संघर्ष करने की जरूरत है। कहा कि अपने सेवारत सैनिकों के परिवारों की देखभाल व सुरक्षा करें। समाज में फैले भ्रष्टाचार का सामना किया जाए। कहा कि शीघ्र ही फतेहपुर, बांदा, चित्रकूट, महोबा, हमीरपुर, कानपुर, उन्नाव, रायबरेली तथा अकबरपुर जिलों से मजबूत संगठन तैयार किया जाएगा। इस दौरान सूबेदार विद्या भूषण तिवारी, जागृति तिवारी, कृष्ण चौहान, सरोज शर्मा, सुमन मौर्या आदि मौजूद रहे।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें