यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 30, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
दलित बस्ती में शिविर लगा महिलाओं को दी जानकारी
जासं बांदा राजकीय महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय की राष्ट्रीय सेवा योजना व यूथ फ्रेंडली क्लीनिक

जासं, बांदा : राजकीय महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय की राष्ट्रीय सेवा योजना व यूथ फ्रेंडली क्लीनिक के संयुक्त तत्वावधान में दलित बस्ती में आउटरीच कैंप का आयोजन किया गया। महिलाओं को विभिन्न विषयों पर जानकारी देकर जागरूक किया गया।
नोडल डा. सबीहा रहमानी, मास्टर ट्रेनर व पीयर एजूकेटर के सहयोग से आउटरीच कैंप का आयोजन किया गया। सर्वेक्षण के बाद महिलाओं को एक जगह एकत्रित कर पीयर एजूकेटर सीता सोनी, स्वाति यादव और विद्या ने सिफ्सा और परिवार कल्याण कार्यक्रम की जानकारी दी। साथ ही कोरोना, हमारा स्वास्थ्य, महिला अधिकारों के विषय में विस्तृत जानकारी देकर जागरूक किया। डा. सबीहा रहमानी ने महिलाओं के स्वास्थ्य और अधिकार को लेकर प्रकाश डाला।
