फूलों के रामनाम पर छात्राओं ने जलाए दीप
अयोध्या में जैसे ही भूमि पूजन का समय नजदीक आ रहा है। जिलेवासियों में उत्साह व खुशियां बढ़ रही हैं। पूर्व संध्या पर यहां छात्राओं ने फूलों से रामनाम की बड़ी आकृति बनाकर एक हजार दीपक जलाए। इस दौरान कहा कि 70 वर्षों के बाद आखिर भगवान राम बुधवार को अयोध्या आ रहे हैं। इससे उनमें बेहद खुशी है।
जागरण संवाददाता, बांदा : अयोध्या में जैसे ही रामजन्म भूमि पूजन का समय नजदीक आ रहा है। जिलेवासियों में उत्साह व खुशियां बढ़ रही हैं। पूर्व संध्या पर यहां छात्राओं ने फूलों से रामनाम की बड़ी आकृति बनाकर एक हजार दीपक जलाए। इस दौरान कहा कि 70 वर्षों के बाद आखिर भगवान राम बुधवार को अयोध्या आ रहे हैं। इससे उनमें बेहद खुशी है।
छोटी बाजार स्थित आर्ट्स क्राप स्टूडियों में निदेशिका रश्मि गुप्ता निशा की अगवाई में छात्राओं ने रंग-बिरंगे फूलों से रामनाम का आकार दिया। इसमें करीब एक हजार से ज्यादा दीपक जलाकर रोशन किए। इस दौरान सभी छात्राओं ने खुशी का उत्सव मनाया। निदेशिका ने कहा कि राम मंदिर का सपना साकार हो रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज श्रीराम मंदिर का भूमि पूजन करेंगे। ऐसे में वह वहां तो नहीं जा सकते हैं, लेकिन यहां से उत्सव मना रहे हैं। अयोध्या में भगवान राम वनवास के बाद वापस आ रहे हैं। प्रत्येक हिदू के लिए यह बड़े गर्व की बात है। इसी खुशी में रामनाम के दीपक जलाए हैं। इस मौके पर छात्रा अलका गुप्ता, स्नेहा नामदेव, रिमझिम गुप्ता, मुस्कान साहू, भव्या गुप्ता आदि ने अपनी कला दिखाई। फूलों से आकर्षक रामनाम को सजाया। उन्होंने बताया कि आज वह घर में महाआरती व पूजन करेंगीं।