पूर्व मंत्री बीमार, घर पहुंचे बसपाई
विधायक बाबूलाल कुशवाहा विधायक बाबूलाल कुशवाहाविधायक बाबूलाल कुशवाहा
By JagranEdited By: Published: Wed, 17 Aug 2022 07:57 PM (IST)Updated: Wed, 17 Aug 2022 07:57 PM (IST)
पूर्व मंत्री बीमार, घर पहुंचे बसपाई
जागरण संवाददाता, बांदा : वयोवृद्ध पूर्व मंत्री व विधायक बाबूलाल कुशवाहा के बीमार होने पर बुधवार को बसपा के पदाधिकारी उनके आवास पर पहुंचे और जल्द स्वस्थ होने की कामना की।
जरैली कोठी स्थित उनके आवास पर पहुंचे पूर्व एमएलसी विजय प्रताप सिंह, मुख्य सेक्टर प्रभारी झांसी व चित्रकूटधाम मंडल लालाराम अहिरवार, मुख्य सेक्टर प्रभारी बल्देव प्रसाद वर्मा तथा जिलाध्यक्ष गुलाब सिंह वर्मा ने मुलाकात की। उनका हालचाल लिया। बसपा की ओर से चलाए जा रहे सदस्यता अभियान के बारे में चर्चा की गई। इस मौके पर पूर्व मंत्री ने पदाधिकारियों को पार्टी को मजबूत करने का मंत्र दिया और सक्रिय रहने की सलाह दी।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें