यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 21, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
बांदा में घरेलू कलह से परेशान पांच लोगों ने खाया जहरीला पदार्थ, अस्पताल में भर्ती
बांदा जिले में पारिवारिक कलह और परिजनों की डांट से परेशान होकर एक महिला सहित पांच लोगों ने जहर खा ...और पढ़ें

जागरण संवाददाता, बांदा। जिले के अलग-अलग स्थानों पर घरेलू कलह व स्वजन की डांट से नाराज होकर महिला समेत पांच ने जहरीला पदार्थ खा लिया। हालत खराब होने पर जब स्वजन को घटना की जानकारी हुई तो उन्हें तत्काल जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।
जहां सभी की हालत ठीक बताई जा रही हैं।
