Move to Jagran APP

डेढ़ घंटे देर से पहुंची फायर बिग्रेड, पांच भाइयों की गृहस्थी राख

तिदवारी क्षेत्र के परसौड़ा गांव में गुरुवार की रात आग ने एक ही परिवार के पांच लोगों की गृहस्थी नष्ट कर दी। ग्रामीणों ने आग लगने के बाद फायर बिग्रेड व पुलिस को सूचना दी थी। लेकिन दमकल कर्मी करीब डेढ़ घंटे बाद पहुंचे। तब तक पांच भाइयों के घरों में आग तबाही मचा चुकी थी। रात में करीब एक बजे आग पर काबू पाया। एसडीएम के निर्देश पर राजस्व कर्मचारियों ने शुक्रवार को नुकसान का जायजा लिया।

By JagranEdited By: Published: Fri, 29 Nov 2019 05:54 PM (IST)Updated: Sat, 30 Nov 2019 06:05 AM (IST)
डेढ़ घंटे देर से पहुंची फायर बिग्रेड, पांच भाइयों की गृहस्थी राख

संवाद सहयोगी, पैलानी : तिदवारी क्षेत्र के परसौड़ा गांव में गुरुवार की रात आग ने एक ही परिवार के पांच लोगों की गृहस्थी राख कर दी। ग्रामीणों ने आग लगने के बाद फायर बिग्रेड व पुलिस को सूचना दी थी। लेकिन दमकल कर्मी करीब डेढ़ घंटे बाद पहुंचे। तब तक पांच भाइयों के घरों में आग तबाही मचा चुकी थी। रात में करीब एक बजे आग पर काबू पाया। एसडीएम के निर्देश पर राजस्व कर्मचारियों ने शुक्रवार को नुकसान का जायजा लिया।

loksabha election banner

तिदवारी ब्लाक के परसौ़ड़ा गांव में गुरुवार रात आग लगने से आधा दर्जन मकान जलकर राख हो गए। डेढ़ घंटे के बाद फायर बिग्रेड पहुंची, तब तक करीब 10 लाख की संपत्ति जल गई। इनमें कई मवेशी जिदा जल गए। गांव में महेंद्र कुमार मिश्रा के घर से शाम को आग की लपटें उठीं। देखते ही देखते पड़ोस के कई घरों को आगोश में ले लिया। ग्रामीणों ने शोर मचाना शुरू किया और पास स्थित हैंडपंप व तालाबों के माध्यम से आग बुझाने का प्रयास किया। आग से राममूर्ति मिश्रा, धर्मेंद्र कुमार मिश्रा, राजेश कुमार मिश्र, रामबाई पत्नी बद्री प्रसाद, राजेंद्र मिश्र के मकान व गृहस्थी पूरी तरह जलकर नष्ट हो गई। इसमें आधा दर्जन मवेशियों की भी जलकर मौत हो गई। घटना के समय राममूर्ति व धर्मेंद्र बांदा में थे। वहीं तीसरा भाई महेंद्र कुमार बरात में फर्रुखाबाद गया था। छोटा भाई राजेंद्र कुमार खेत की रखवाली में था। आग की सूचना पड़ोसियों ने मोबाइल पर उन्हें दी। आग से हर परिवार में करीब दो-दो लाख का सामान, नकदी, जेवर आदि जल गए। ग्रामीणों का कहना है कि सूचना के बाद भी डेढ़ घंटे तक फायर बिग्रेड की गाड़ी नहीं पहुंची। गांव के लोगों मिलकर आग पर काबू पाया। एसडीएम सदर सुरजीत सिंह ने बताया कि घटना की जानकारी मिली है। तहसीलदार को मौके पर भेजा गया है। आग से नुकसान की जानकारी के लिए लेखपालों की टीम सर्वे करेगी। आंकलन कराकर रिपोर्ट तैयार की जाएगी। शासन के निर्देश के अनुसार पीड़ितों को मुआवजा दिया जाएगा।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.