धान खरीद में अव्यवस्थाओं पर विफरे किसान
संवाद सहयोगी, अतर्रा : धान खरीद में अव्यवस्था और अधिकारियों की लापरवाही के चलते किसानों का
संवाद सहयोगी, अतर्रा : धान खरीद में अव्यवस्था और अधिकारियों की लापरवाही के चलते किसानों का गुस्सा सातवें आसमान पर है। बुधवार को किसानों ने मंडी समिति परिसर में क्रमिक अनशन शुरू कर दिया। किसानों ने कहा कि धान की उपज न बिकने से किसान परेशान है। जल्द खरीद शुरू न हुई तो किसान अधिकारियों को अब वह सबक सिखाएंगे।
बुंदेलखंड किसान यूनियन के बैनर तले किसानों ने खरीद केंद्र के बाहर मंगलवार को धान की उपज जलाकर विरोध जताया था। आज से वे अनिश्चित कालीन धरने पर बैठे गए। कृषि उत्पादन मंडी समिति परिसर में भारतीय खाद्य निगम के खरीद केंद्र के बाहर अपने ट्रैक्टर- ट्राली से धान लेकर आए अतर्रा ग्रामीण के किसान भइया लाल चौरिहा, राजा चौरिहा, ¨रकू त्रिपाठी, नत्थू गर्ग ने बताया कि बीते चार दिनों से केंद्र के चक्कर लगा रहे हैं। लेकिन कोई खरीद करने को तैयार नहीं है। राष्ट्रीय अध्यक्ष विमल शर्मा ने शासन-प्रशासन को चेतावनी देते हुए कहा है कि यदि शीघ्र ही किसानों की उपज की खरीद शुरू न हुई तो यूनियन समूचे बुंदेलखंड के किसानों को एकत्रित कर धान खरीद से जुड़े अधिकारियों को सबक सिखया जाएगा। एसडीएम सौरभ शुक्ला ने किसानों को भरोसा दिलाया कि मिलर्स एशोसिएशन से वार्ता की जा रही है। उनकी शीघ्र ही समस्या हल होगी। लेकिन किसान आश्वासन के बाद भी नहीं माने।
----------
प्रभारियों ने खड़े किए हाथ
बबेरू : कस्बा स्थित गल्ला मंडी में विपणन और पीसीएफ क्रय केंद्र सहित दो धान खरीद केंद्र खोले गए हैं। लेकिन विपणन खरीद केंद्र खुला था, पर सन्नाटा था। की जा रही थी। वहीं दूसरे केंद्र पर ताला बंद रहा। धान खरीद न होने के बारे में विपणन केंद्र के प्रभारी प्रीतम ¨सह ने बताया कि राइस मिल मालिकों की हडताल चल रही हैं। धान खरीद के बाद मिलों पर जाना है। मिल मालिकों की हड़ताल जब खत्म होगी तभी धान खरीदा जाएगा।
------------
समितियों में ताले, धान बेंचने के लाले
संवादसूत्र बदौसा : क्षेत्रीय साधन सहकारी समितियों के कर्मचारियों की कलम बंद हड़ताल से खरीद केंद्रों में कामकाज ठप हैं। क्षेत्र का किसान समिति में चल रही तालाबंदी से धान बेंचने के लिए दर-दर भटक रहा है। बदौसा क्षेत्रीय सहकारी समिति में पीसीएफ द्वारा संचालित धान खरीद केंद्र अब तक बीरान पड़े हैं। दूर-दराज क्षेत्र से बिक्री के लिए धान लेकर आने वाले किसान को मायूस होकर लौटना पड़ रहा है। इस संबंध में समिति अध्यक्ष रश्मि द्विवेदी ने बताया कि समिति कर्मचारियों की हड़ताल खत्म हो गई है। हड़ताल के कारण समस्या थी।