सहकारी समिति में सेवानिवृत्त कर्मियों को दी विदाई
संवाद सूत्रबदौसा
सहकारी समिति में सेवानिवृत्त कर्मियों को दी विदाई
संवाद सूत्र,बदौसा : क्षेत्रीय सहकारी समिति में शनिवार की शाम विदाई समारोह में सेवानिवृत्त सचिव व कर्मचारी को विदाई दी गई। उन्हें बुकें भेंटकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में जिला सहकारी बैंक के बदौसा शाखा प्रबंधक शिव प्रताप मिश्रा,पौहार सहकारी समिति के अध्यक्ष शिव सागर त्रिपाठी, फतेहगंज समिति अध्यक्ष रामदत्त पांडेय, व्यापार मंडल अध्यक्ष नवीन जैन , सत्यनारायण सोनकर, पूर्व प्रधान हरिओम सोनकर , संचालक अभिमन्यु सिंह, किसान नेता महेंद्र त्रिपाठी, आदित्य बाजपेयी व राहुल तिवारी ने सेवानिवृत्त हुए सचिव रामचरित्र यादव एवं आंकिक पद से सेवानिवृत्त हुए मइयादीन यादव को माल्यार्पण व अंगवस्त्र भेंट कर विदाई दी गई। कार्यक्रम का आयोजन क्रय विक्रय समिति अध्यक्ष उदितनारायण द्विवेदी तथा संचालन कालीचरण बाजपेयी ने किया।