आसुरी शक्तियां विघटन कर फैला रहीं अशांति : स्वतंत्र देव
स्वतंत्र देव सिंह ने कहा कि इस समय देश में आसुरी शक्तियां बढ़ रही हैं। इस शक्तियों के रुप में बने विभिन्न दल विघटन व घृणा की राजनीति करके अशांति पैदा कर रहे हैं। जिन्हें कामयाब नहीं होने दिया जाएगा। उन्होंने आरोप लगाया कि देश का माहौल राहुल प्रियंका और अखिलेश खराब कर रहे हैं। प्रदेश अध्यक्ष बांदा में कार्यकर्ताओं
जागरण संवाददाता, बांदा : भाजपा प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने देश में फैली अशांति का कारण आसुरी शक्तियों को बताया। उन्होंने कहा कि आसुरी शक्तियां वे दल हैं जो विघटन व घृणा की राजनीति कर रहे हैं। इन्हें किसी कीमत पर कामयाब नहीं होने दिया जाएगा। राहुल, प्रियंका और अखिलेश यादव पर तंज कसते हुए बोले कि यही लोग माहौल खराब कर रहे हैं।
बांदा में एक निजी कार्यक्रम में हिस्सा लेने पहुंचे प्रदेश अध्यक्ष ने पत्रकारों से बातचीत में कहा कि देश में विभिन्न राजनीतिक दल देश की एकता और अखंडता को क्षति पहुंचाने में जुटे हैं। ऐसे लोगों को जनता सबक सिखाएगी। जेएनयू प्रकरण पर कहा कि कांग्रेस और अन्य दल ही छात्रों को बरगला कर हंगामा और दंगा कराने का प्रयास कर रहे हैं। केंद्र सरकार अराजकतत्वों से निपटने का काम कर रही है। इससे पूर्व उन्होंने तिंदवारी के वीर पहलवान बाबा आश्रम जसईपुर में आयोजित कार्यक्रम में पूज्य संत स्वामी रामानंद सरस्वती महाराज की समाधि पर मत्था टेका। आश्रम के महंत स्वामी जयरामदास का आशीर्वाद प्राप्त करने के बाद उन्होंने अतर्रा में जनसंघ के पूर्व अध्यक्ष रहे शिवप्रसाद गुप्ता के आवास पर पहुंचकर उनके निधन पर शोक जताया। वहीं सह प्रांत प्रचारक रमेश गुप्ता के आवास पर भी गए।