जिलाध्यक्ष का जिले में जोरदार स्वागत
भाजपा जिलाध्यक्ष रामकेश निषाद का सोमवार को जिले में जगह-जगह स्वागत किया गया। लंबे काफिले के साथ आतिशबाजी भी हुई। इससे लोगों को जाम का सामना करना पड़ा।
जागरण संवाददाता, बांदा : भाजपा जिलाध्यक्ष रामकेश निषाद का सोमवार को जिले में जगह-जगह स्वागत किया गया। लंबे काफिले के साथ आतिशबाजी भी हुई। इससे लोगों को जाम का सामना करना पड़ा।
जनपद की सीमा चिल्ला घाट में 200 वाहनों के साथ भाजपा कार्यकर्ताओं ने उनकी आगवानी की। तारा, डिघवट मोड़, पलरा, अतरहट, मवई गांव में कार्यकर्ताओं और शुभचितकों ने स्वागत किया। निवर्तमान जिला अध्यक्ष लवलेश सिंह ने शहर के घोड़ा चौराहे में स्वागत किया। पुलिस लाइन रोड, जेल रोड होते हुए जिलाध्यक्ष रामकेश निषाद ने संकट मोचन मंदिर में माथा टेका, प्रसाद चढ़ाया और आशीर्वाद लिया। पूरे शहर में भ्रमण काफिला भ्रमण किया। इस दौरान लोगों को भीषण जाम से जूझना पड़ा। पूर्व जिलाध्यक्ष बालमुकुंद शुक्ला, प्रेमनारायण द्विवेदी, विजय पाल सिंह, सुधीर सिंह,सुखदेव प्रसाद सहित कई विधायक व पदाधिकारी मौजूद रहे।
-----------
ज्ञानार्जन यात्रा को दिखाई हरी झंडी
बांदा : डीएम हीरा लाल ने सोमवार को कैंप कार्यालय से ज्ञानार्जन यात्रा वाहन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। उन्होंने बताया कि ग्राम पंचायतों को माडल ग्राम के रूप में विकसित किया जाना है। इसी उद्देश्य से यह यात्रा समाजसेवी अन्ना हजारे के माडल गांव राले गांव सिद्धि व हेवरे बाजार जाएगी। डीपीआरओ संजय कुमार यादव ने कहा कि जनपद के दस ग्राम प्रधानों में ग्राम पेस्टा, मुरवल, घुरौंडा, बिलगांव, घनसौल, भदेहदू, सादीमदनपुर, बेंदा, रापुर, मुंगूस के प्रधान यात्रा पर गए हैं। एडीओ सुरेश कुमार धुरिया, जिला समन्वयक मनोज द्विवेदी, विशाल सिंह, नागेंद्र सिंह, मोहम्मद शफी, रविद्र सिंह मौजूद रहे। -जासं