Move to Jagran APP

डीजल-पेट्रोल मूल्य वृद्धि के खिलाफ मुखर हुए कांग्रेसी

डीजल और पेट्रोल की कीमतों में लगातार हो रही वृद्धि के खिलाफ कांग्रेस ने 10 सितंबर को भारत बंद का आहान किया है।

By JagranEdited By: Published: Sat, 08 Sep 2018 11:59 PM (IST)Updated: Sat, 08 Sep 2018 11:59 PM (IST)
डीजल-पेट्रोल मूल्य वृद्धि के खिलाफ मुखर हुए कांग्रेसी
डीजल-पेट्रोल मूल्य वृद्धि के खिलाफ मुखर हुए कांग्रेसी

बदायूं : डीजल और पेट्रोल की कीमतों में लगातार हो रही वृद्धि के खिलाफ कांग्रेस ने 10 सितंबर को भारत बंद का आह्वान किया है। जिले में बंद को प्रभावी बनाने के लिए कार्यकर्ताओं ने बैठक कर रणनीति तय की।

loksabha election banner

पार्टी कार्यालय पर हुई बैठक में वक्ताओं ने प्रदेश अध्यक्ष राजबब्बर से मिले दिशा निर्देशों की चर्चा करते हुए बंद को प्रभावी बनाने पर जोर दिया। प्रदेश कांग्रेस महासचिव ओमकार ¨सह, जिलाध्यक्ष साजिद अली, प्रदेश सचिव आ•ाम अली, प्रदेश कांग्रेस कमेटी सदस्य पीयूष रंजन यादव, आतिफ खान, इखलास गद्दी, गौरव ¨सह राठौर, असरार अहमद, जितेंद्र कश्यप, युवा कांग्रेस अध्यक्ष शफी अहमद, एके मिश्रा ने कहा कि डीजल और पेट्रोल की कीमतें बढ़ने से महंगाई भी बढ़ती जा रही है। भाजपा सरकार इस पर अंकुश नहीं लगा पा रही है। तय किया गया कि दस सितंबर को पूर्वाह्न 11 बजे कार्यकर्ता पार्टी कार्यालय पर एकत्रित होंगे। शिव मंदिर गांधी ग्राउंड से छह सड़का, खैराती चौक, नेहरू चौक, गोपी चौक, लावेला चौक, प्राइवेट बस स्टैंड होते हुए रेलवे स्टेशन पर विरोध सभा कर शांति मार्च का समापन करेंगे। व्यापारियों से भी बंद में सहयोग मांगा गया है। बैठक में युवा कांग्रेस उपाध्यक्ष रफत अली खान, पूर्व अल्पसंख्यक विभाग चेयरमैन व़फाती मियां, बब्बू चौधरी, शहर युवा कांग्रेस अध्यक्ष शारिक सिद्दीकी, अकबर अहमद डंपी, अकबर आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे। उधर, कांग्रेस कमेटी श्रम प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष राजू सक्सेना ने कैंप कार्यालय पर हुई बैठक में रसोई गैस, डीजल, पेट्रोल की बढ़ती कीमतों पर आक्रोश जताया। कार्यकर्ताओं से बंद को सफल बनाने का आह्वान किया। कुलदीप कुमार रंजन, लड्डन खां, बाबू खां, हर्षित सक्सेना, पप्पू भदौरिया, अर्चित सक्सेना, शामीन खां, शफीक खां, वकील खां आदि मौजूद रहे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.