द्वेष भावना मिटाकर होगा विकास : मुन्नी देवी
संवादसूत्र, ¨तदवारी : नगर पंचायत परिसर में नवनिवार्चित अध्यक्ष मुन्नी देवी और सभासदों को उपजिलाधिकार
संवादसूत्र, ¨तदवारी : नगर पंचायत परिसर में नवनिवार्चित अध्यक्ष मुन्नी देवी और सभासदों को उपजिलाधिकारी अर¨वद कुमार तिवारी ने पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। नवनियुक्त अध्यक्ष ने कहा कि नगर समस्याओं के जाल में जकड़ा हुआ है। द्वेष भावना से हटकर सिर्फ विकास की मुहिम पर काम करेंगे। सभी सभासदों के साथ सहयोग से प्राथमिकता के आधार पर समस्याएं निपटाई जाएंगी।
नगर पंचायत अध्यक्ष पद की शपथ लेने से पूर्व ही पालिका कर्मचारियों ने पूरी तैयारी कर ली थी। भव्य पंडाल बनाया गया था। सुबह से ही नगर वासियों का पंचायत कार्यालय में जुटना शुरू हो गया था। सुबह ग्यारह बजे के बाद शपथ ग्रहण समारोह शुरू हुआ। पालिका कर्मचारियों ने सभी निर्वाचित पदाधिकारियों को माल्यार्पण कर स्वागत किया था। एसडीएम ने अध्यक्ष और सभासदों को शपथ दिलाई। पालिका अध्यक्ष ने कहा कि कस्बे के कई मोहल्ले ऐसे हैं जहां पर सबसे ज्यादा विकास की जरूरत हैं। उन्होंने लोगों से आग्रह भी किया कि नियत स्थानों पर ही कूड़ा फेंकें। ताकि गंदगी न हो सके। जिला संयोजक आम आदमी पार्टी अवधेश कुमार, भूरेलाल फौजी, पूर्व ब्लॉक प्रमुख शंकर ¨सह परिहार ,पूर्व चैयरमैन मनोज कुमार गुप्त, पूर्व चेयरमैन ब्रजेश ¨सह पटेल, नगर प्रहरी दीपू सोनी, नगर व्यापार मण्डल अध्यक्ष अर¨वद गुप्ता आदि प्रमुख रूप से मौजूद रहे।