शहर को मिलेगी पांच सामुदायिक शौचालयों की सौगात
जागरण संवाददाता, बांदा: शहर को साफ सुथरा रखने के लिए जल्द ही यहां पांच सामुदायिक शौचालय व
जागरण संवाददाता, बांदा: शहर को साफ सुथरा रखने के लिए जल्द ही यहां पांच सामुदायिक शौचालय व एक महिला स्नानागार बनाया जाएगा। सालभर पहले नगर पालिका ने इसके लिए प्रस्ताव भेजा था। चार वार्डो में इनका निर्माण होगा। इनपर करीब 58.94 लाख की लागत आएगी। जिसमें से शासन ने 47 लाख का बजट दे दिया है। शेष धन की व्यवस्था नगर पालिका अपने पास से करेगा।
शहर में सामुदायिक शौचालयों के अभाव के कारण लोगों को परेशानी होती थी और इधर गंदगी फैलती थी। दुकानदार और आम लोग लगातार इसकी मांग उठ रहे थे। इसके बाद नगर पालिका ने साल भर पहले प्रस्ताव बनाकर भेजा था। आठ माह पहले निकाय को 47 लाख 4 हजार की धनराशि स्वीकृत हुई थी। नगर पालिका इनके निर्माण के लिए जल्द ही ई-टेंड¨रग कराने जा रहा है।
इसके तहत 10-10 सीटर दो और 5-5 सीटर तीन सामुदायिक शौचालय बनवाये जाएंगे। इनमें वार्ड नंबर 15 में दो, वार्ड नंबर 2, 5 और 18 में एक-एक शौचालय बनाए जाएंगे। वार्ड नंबर दो में शौचालय के साथ महिलाओं के लिए 10 कूपे का एक स्नानागार भी बनाया जाएगा।
इन शौचालयों के लिए होगा टेंडर :
वार्ड मुहल्ला शीटें बजट
15 निम्नीपार 10 14.81
15 मढि़यानाका 10 14.81
02 चौसठ जोगनी 5 12.64
( यहां एक 10 कूपे का स्नानागार भी बनना है)
11 छिपटहरी 5 8.34
18 ¨सहवाहनी 5 8.34
योग- 35 58.94
(बजट लाख रुपये में)