बुंदेलखंड एक्सप्रेस के डिवाइडर से टकराई बाइक, हादसे में समूह बैंक के मैनेजर की मौत
ससुराल से लौटते समय बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे पर झपकी लगने से एक समूह बैंक मैनेजर की बाइक डिवाइडर से टकरा गई। ...और पढ़ें

सड़क हादसे में बैंक मैनेजर की मौत।
HighLights
ससुराल से लौटते समय हुआ दर्दनाक बाइक हादसा।
झपकी लगने से डिवाइडर से टकराई तेज रफ्तार बाइक।
समूह बैंक मैनेजर विभव श्रीवास्तव की मौके पर मौत।
जागरण संवाददाता, बांदा। ससुराल से लौटते समय झपकी लगने से तेज रफ्तार अनियंत्रित बाइक बुंदेलखंड एक्सप्रेस के डिवाइडर से टकराई गई। हादसे में बाइक चला रहे समूह बैंक के मैनेजर की मौत हो गई। पुलिस ने शव को जिला अस्पताल पहुंचाने के साथ स्वजन को घटना की सूचना दी है।
कौशांबी जिले के थाना सैनी अंतगर्त ग्राम थुलबुला निवासी 30 वर्षीय विभव श्रीवास्तव पिता विनोद के मुताबिक करीब दस वर्षों से बांदा जिले के अतर्रा कस्बे में समूह के कैश पार्क बैंक में मैनेजर था। विभव अपनी ससुराल जालौन जिले के उरई कस्बे अपनी ससुराल गया था। जहां से सोमवार सुबह वह बाइक से वापस अपनी ड्यूटी के लिए अतर्रा जा रहा था।
रास्ते में बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे पर बिसंडा थाना के चैनेज नंबर 30 पर वह जैसे ही पहुंचा। पुलिस के मुताबिक झपकी लगने से उसकी बाइक अनियंत्रित होकर रोड किनारे डिवाइडर से टकरा गई। जिससे मौके पर उसकी मौत हो गई। उसके एक बेटा है।
पत्नी किरन समेत अन्य स्वजन का रो-रोकर बुरा हाल है। बिसंडा थाना प्रभारी चंद्रप्रकाश तिवारी ने बताया कि विभव के पास से मिलने नंबरों से स्वजन को हादसे की सूचना दी गई है। हादसे के समय वह हेलमेट लगाए था। इससे सिर में चोट नहीं आई है। सीने में गंभीर चोट आने से उसने दम तोड़ा है।
