विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

बांदा में धान खरीद की सुस्त रफ्तार, 16 दिनों में महज 13 किसानों से हुई 896 क्विंटल खरीद

Published: Wed, 18 Nov 2026 03:22 PM (IST)

बांदा में धान खरीद के दौरान 17वें दिन किसानों की आवक बढ़ी, अब तक 13 किसानों से 896 क्विंटल धान खरीदा गया है।

केंद्र पर धान बेचता हुआ किसान। (तस्वीर- जागरण)

केंद्र पर धान बेचता हुआ किसान। (तस्वीर- जागरण)

HighLights

  1. 17वें दिन बांदा में धान खरीद केंद्रों पर किसान पहुंचे।

  2. अब तक 13 किसानों से 896 क्विंटल धान की खरीद हुई।

  3. सर्वर समस्याओं के कारण किसानों को भुगतान में देरी संभव।

जागरण संवाददाता, बांदा। धान खरीद शुरू होने के 17वें दिन धान लेकर किसान मुख्यालय स्थित मंडी समिति के अलावा अन्य स्थानों में खुले सात खरीद केंद्र पहुंचे। 16 दिन बाद कई केंद्रों में पहुंचे किसानों को देख केंद्र प्रभारी खुश हुए।

अभी तक 13 किसानों का 896 क्विंटल धान मशीन से साफ करने के बाद तौल की गई। विभाग के मुताबिक अभी तक 896 क्विंटल धान की ही खरीद हुई है। मंगलवार जिले के सात खरीद केंद्रों में उपज की तौल हो रही है। अब धीरे-धीरे किसानों की आवक बढ़ेगी। वहीं कई केंद्रों में कुछ किसानों का धान नमी के कारण वापस किया गया। ज्यादातर केंद्रों में मंगलवार को भी कर्मचारी आराम फरमाते रहे।

जिले में धान खरीद के 34 केंद्र एक नवंबर से खोल दिए गये थे। लगातार इनमें सन्नाटा पसरे होने के बाद मंगलवार को जिले के मंडी समिति में बने खाद्य विभाग के विपणन शाखा के राजकीय धान क्रय केंद्र में एक किसान, यूपीएसएस केंद्र में एक किसान धान लेकर पहुंचे।

इसके अलावा अतर्रा मंडी परिसर स्थित विपणन शाखा, बी-पैक्स में एक-एक किसान, तिंदवारी में पीसीएफ व विपणन केंद्र में एक-एक बबेरू व नरैनी के विपणन खरीद केंद्र में भी एक एक किसान ने उपज की तौल कराई। 17वें दिन आए किसानों को देख विभाग खुश हो गया।

इसके पहले 16 वे दिन तक 896 क्विंटल धान खरीद हो चुकी थी। किसानों की धान की उपज को मशीन आदि से साफ करने के बाद तौल की गई।

मंगलवार को कई दिन के सन्नाटे के बाद कई केंद्रों में धान खरीद की शुरुआत हुई तो कर्मचारी खुश हो गए। फिलहाल जिले में धान की खरीद तो शुरू हुई लेकिन सर्वर में कमी के अलावा तमाम दुश्वारियों के कारण किसानों को अपनी उपज की धनराशि पाने के लिए इंतजार करना पड़ सकता है।

-अभी तक 896 क्विंटल धान खरीद हो चुकी है। ई-पाश मशीनों में सर्वर की समस्याएं जहां आ रही हैं, उन्हें ठीक किया जा रहा है। इसके लिए टेक्नीशियन लगाए गये हैं।
रामानंद जायसवाल, जिला खाद्य विपणन अधिकारी, बांदा

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।