बांदा में अवैध संबंध के शक में भांजे की हत्या, मामा ने सोते समय डंडे से पीट-पीटकर उतारा मौत के घाट
बांदा के पैलानी थाना क्षेत्र में अवैध संबंधों के शक में मामा ने अपने भांजे आलोक निषाद की डंडे से ...और पढ़ें

प्रतीकात्मक तस्वीर।
HighLights
मामा ने अवैध संबंधों के शक में भांजे की हत्या की।
पैलानी थाना क्षेत्र के डेरा गांव में हुई वारदात।
पुलिस जांच जारी, आरोपी मामा फरार।
जागरण संवाददाता, बांदा। पैलानी थाना के डेरा निवासी 20 वर्षीय आलोक निषाद की मामी से अवैध संबंधों के शक में घर से 25 मीटर की दूरी पर बुधवार देर रात तख्त पर सोते समय उसके मामा जगन्नाथ ने डंडे से पीट-पीटकर हत्या कर दी।
वारदात को अंजाम देने के बाद हत्यारोपित मामा पड़ोसी जग्गा के साथ फरार हो गया। सीओ सदर प्रतिभा सिंह ने घटनास्थल की जांच करते हुए फोरेंसिक टीम से साक्ष्य संकलित कराए हैं।
सीओ ने बताया कि युवक के पिता सरजू निषाद से तहरीर देने के लिए कहा गया है। तहरीर मिलने पर मुकदमा दर्ज कर आरोपित को गिरफ्तार किया जाएगा।
यह भी पढ़ें- बांदा में दीपावली की तैयारी के बीच हादसा, मिट्टी का टीला ढहने दो मासूम सगी बहनें दबीं, एक की मौत दूसरी घायल
