यूपी में 15 साल की गैंगरेप पीड़िता का बयान दर्ज, दो चचेरे भाइयों को हुई जेल
बांदा के नरैनी कोतवाली क्षेत्र में एक किशोरी से सामूहिक दुष्कर्म के आरोपियों को पुलिस ने जेल भेज दिया है। ...और पढ़ें

प्रतीकात्मक तस्वीर।
HighLights
नरैनी में किशोरी से सामूहिक दुष्कर्म के आरोपी जेल भेजे गए।
पीड़िता के न्यायालय में बयान दर्ज कराए गए, डीएनए जांच जारी।
पुलिस ने पाक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर जांच की।
जागरण संवाददाता, बांदा। नरैनी कोतवाली क्षेत्र में पूजा करने गई एक किशोरी को अगवाकर सामूहिक दुष्कर्म करने वालेे आरोपितों को पुलिस ने बुधवार को जेल भेज दिया।
साथ ही पीड़िता के न्यायालय में बयान कराए गए। डाक्टरी परीक्षण के समय पीड़िता की स्लाइड तैयार कर विधि विज्ञान प्रयोगशाला जांच के लिए भेजी गई। आरोपितों व पीड़िता के डीएनए जांच के लिए नूमने लिए गए हैं।
पुलिस ने पीड़िता के पिता की तहरीर पर पॉक्सो समेत विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की थी। जिसमें आरोपितों को हिरासत में लिया गया था। बता दें कि दोनों आरोपी पीड़िता के रिश्तेदार के चचेरे भाई लगते हैं।
पुलिस के मुताबिक थाना नरैनी क्षेत्र के एक गांव में बीते 24 सितंबर को एक किशोरी गणेश आरती में शामिल होने गई थी।
आरोप है कि पंद्रह साल की किशोरी को रिश्तेदारी में उसके गांव आए दोनों युवकों ने अगवा कर उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। घर पहुंची किशोरी ने इसकी जानकारी स्वजन को दी तो सभी परेशान हो गए। पिता की तहरीर पर थाने में दोनों युवकों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई।
पीड़िता आरोपितों की रिश्तेनाते में जहां साली लगती है वहीं दोनों आरोपित भी आपस में रिश्तेदार हैं। पुलिस ने बुधवार को दोनों आरोपितों को डॉक्टरी परीक्षण कराने के बाद न्यायालय में पेश किया। जहां से दोनों को जेल भेजा गया है। सीओ नरैनी प्रवीण कुमार ने बताया कि घटना की जांच की जा रही है। जांच के तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
