बांदा में बारावफात के जुलूस में पुलिस को मिला बांग्लादेशी युवक, UP Police Alert, 4 अन्य साथी चित्रकूट होटल में
बांदा में बारावफात के जुलूस के दौरान पुलिस को एक बांग्लादेशी युवक मिलने के बाद सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट हो गईं। ...और पढ़ें

HighLights
बांदा में बारावफात जुलूस के दौरान बांग्लादेशी युवक गिरफ्तार
संदिग्ध युवक के चार साथी चित्रकूट के होटल में मौजूद
पुलिस मामले की गंभीरता से जांच कर रही, टीम चित्रकूट रवाना
जागरण संवाददाता, बांदा। बांदा की बदौसा पुलिस ने बुधवार को चेकिंग के दौरान एक बांग्लादेशी युवक को गिरफ्तार किया है। यह युवक बारावफात के जुलूस के दौरान संदिग्ध अवस्था में पाया गया है। प्रारंभिक जांच में पुलिस को जानकारी मिली है कि युवक के कुछ साथी चित्रकूट के किसी होटल में मौजूद हैं। बांग्लादेशी युवक के मिलने के बाद जिले की पुलिस सक्रिय हो गई है। युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।
एसपी बांदा पलाश बंसल के अनुसार त्योहारों को लेकर बुधवार को को शाम बदौसा कस्बे में चेकिंग की जा रही थी। इसी दौरान यह युवक संदिग्ध हालात में बारावफात के जुलूस में मिला है। युवक हिंदी नहीं बोल पाता है। टूटी फूटी भाषा में पुलिस के उसके बारे में जानकारी जुटाने की कोशिश की है। एसपी ने बताया कि पूरे मामले को गंभीरता से लिया गया है।
जिले के खूफिया विभाग को लगाया गया है। उक्त पकड़े गए युवक के चार अन्य साथी हैं जो चित्रकूट के किसी होटल में हैं। यह लोग करीब पंद्रह दिन पहले चित्रकूट आए थे। यह सभी एक होटल में काम कर रहे थे। पुलिस यह जानने की कोशिश कर रही है कि सभी युवक यहां तक कैसे आए हैं। यहां आने का इनका इरादा क्या है। एसपी ने बताया कि जिले की एक टीम गुरुवार को चित्रकूट भेजी जाएगी। इसके बाद ही पूरे मामले की वस्तुस्थिति सामने आ सकेगी।
इधर, कानपुर में जुलूस में विवादित झंडे से एसीपी व नगर पालिका चेयरमैन के बीच बहस
बारावफात के पर्व पर जुलूस-ए-मोहम्मदी के दौरान विवादित झंडा को लेकर एसीपी और चेयरमैन पति में बहस हो गई। पुलिस व प्रशासन ने झंडा लिए किशोर को पकड़ा था। इस पर चेयरमैन पति ने भीड़ के साथ पहुंचकर उसे छुड़वा लिया। एसीपी के विरोध करने पर पालिका अध्यक्ष पति भिड़ गये। कुछ देर के लिए माहौल तनावग्रस्त हो गया। हालांकि, पुलिस ने तब कोई कार्रवाई करते हुए जुलूस को जाने दिया। हालांकि, बाद में यह झंडा नहीं फहराया गया। देर शाम बगिया मैदान में जुलूस का समापन हुआ।
