Move to Jagran APP

चचेरे भाइयों के बीच चलीं कुल्हाड़ियां, छह घायल

संवाद सूत्र मर्का दीवार बनाने के विवाद में चचेरे भाइयों के बीच कुल्हाड़ी व बांका चल गए। हम

By JagranEdited By: Published: Mon, 07 Jun 2021 04:56 PM (IST)Updated: Mon, 07 Jun 2021 04:56 PM (IST)
चचेरे भाइयों के बीच चलीं कुल्हाड़ियां, छह घायल
चचेरे भाइयों के बीच चलीं कुल्हाड़ियां, छह घायल

संवाद सूत्र, मर्का : दीवार बनाने के विवाद में चचेरे भाइयों के बीच कुल्हाड़ी व बांका चल गए। हमले में दोनों पक्ष से चार सगे भाइयों समेत छह घायल हो गए। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

loksabha election banner

थाना क्षेत्र के पूरब थोक निवासी 25 वर्षीय उदयबीर का चचेरे भाई 26 वर्षीय कल्ला पासवान के बीच शनिवार शाम दीवार बनाने को लेकर विवाद हो गया। दोनों पक्ष से पहले गाली-गलौज हुई। बाद में कुल्हाड़ी व बांका चलने लगे। जिसमें उदयबीर, उसके भाई 28 वर्षीय राजकुमार, 26 वर्षीय रामकुमार व 32 वर्षीय मेंबर घायल हो गए। घायलों ने बताया कि दीवार बनवाने में उनके घर में मिट्टी व मौरंग गिर रही थी। मना करने पर कल्ला व उसके घर के लोगों ने उनके ऊपर हमला किया है। वहीं दूसरी ओर से हमले में घायल कल्ला व उसके 28 वर्षीय भाई हनुमान प्रसाद ने बताया कि वह अपनी दीवार बनवा रहे थे। जिसमें शुरू से उदयबीर व उनके घर के लोग एतराज कर रहे थे। ईष्र्या के चलते उन्होंने हमला किया है। हमले में उन्हें गंभीर चोटें आई हैं। सभी घायलों ने अपना उपचार बबेरू सीएचसी में कराया है। पुलिस ने दोनों पक्ष के घायलों का डाक्टरी परीक्षण कराकर मामले की छह लोगों के विरुद्ध शिकायत दर्ज की है। थाना प्रभारी रामाश्रय सरोज ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। जांच के आधार पर आरोपितों के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.