Move to Jagran APP

विजय संकल्प रैली में गरजे कृषि मंत्री धुन्नी

संवाद सहयोगी अतर्रा लोकसभा चुनाव की पहली जनसभा में आरोप-प्रत्यारोप का दौर प्रारंभ हो गया

By JagranEdited By: Published: Tue, 26 Mar 2019 10:58 PM (IST)Updated: Tue, 26 Mar 2019 10:58 PM (IST)
विजय संकल्प रैली में गरजे कृषि मंत्री धुन्नी
विजय संकल्प रैली में गरजे कृषि मंत्री धुन्नी

संवाद सहयोगी, अतर्रा : लोकसभा चुनाव की पहली जनसभा में आरोप-प्रत्यारोप का दौर प्रारंभ हो गया है। लोकसभा क्षेत्र में विजय संकल्प जनसभा में विशिष्ट अतिथि कृषि राज्य मंत्री ने प्रधानमंत्री को कर्मयोगी, मुख्यमंत्री को सन्यासी व राष्ट्रीय अध्यक्ष को चाणक्य की उपाधि देते हुए कार्यकर्ताओं का हौसला बढ़ाया।

loksabha election banner

कस्बे के हिदू इंटर कालेज मैदान में आयोजित भाजपा की विजय संकल्प रैली में प्रदेश के कृषि मंत्री रणवेंद्र सिंह (धुन्नी) ने पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। कहा कि वर्ष 2012 में कार्यकर्ता मायूस हो गया था। उस समय पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने चाणक्य बनकर बूथ व मंडल अध्यक्षों में जोश भरा। परिणामस्वरूप प्रदेश में 73 सीट जीतकर केंद्र में सरकार बनाई। ऐसे ही सन 2017 के पूर्व उत्तर प्रदेश में गुंडागर्दी चरम पर थी। आज सब जगह शांति व अमन-चैन है। बुंदेलखंड को प्राथमिकता में मोदी जी ने शामिल करते हुए एक्सप्रेस वे, झांसी-मानिकपुर रेलवे लाइन दोहरीकरण सहित विद्युतीकरण का कार्य किया। कार्यक्रम में सांसद भैरों प्रसाद मिश्र, प्रांतीय उपाध्यक्ष रंजना उपाध्याय, सदर विधायक प्रकाश द्विवेदी, बबेरू चंद्रपाल कुशवाहा, नरैनी राजकरन कबीर, कर्वी चंद्रिका उपाध्याय, मानिकपुर आरके पटेल ने संबोधित किया।

सांसद ने जताई नाराजगी : कार्यक्रम स्थल व मंच में लगी होर्डिंग में सांसद भैरो प्रसाद मिश्रा ने अपना नाम व फोटो न देख आक्रोश जताया। जिलाध्यक्ष लवलेश सिंह सहित पदाधिकारियों पर नाराजगी जताई। कर्वी विधायक सहित जिलाध्यक्ष ने उन्हें समझाने का भरसक प्रयास किया।

जनसभा के बाद नंदी पदाधिकारियों से की मुलाकात : विजय संकल्प जनसभा समाप्त होने के बाद शाम 06 बजे पहुंचे मुख्य अतिथि कैबिनेट मंत्री नन्दगोपाल गुप्ता (नन्दी) जनसभा स्थल पहुंचे। उन्होंने पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं से मुलाकात कर तन-मन से प्रचार-प्रसार की बात कही।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.