पत्नी से झगड़कर युवक ने फंदा लगाकर दी जान
नगर मजिस्ट्रेट ने किया अस्पताल का निरीक्षण बांदा नगर मजिस्ट्रेट केशवनाथ ने क्षेत्राधिकारी के साथ शहर के एक निजी चिकित्सालय का आकस्मिक निरीक्षण किया। अधिकारियों ने अल्ट्रासाउंड
संवाद सूत्र कमासिन : थाना क्षेत्र के ग्राम स्योहट के मजरा टीकापुरवा में पत्नी से विवाद के बाद युवक ने फांसी लगा ली। स्वजन जब तक युवक को अस्पताल ले गए उसकी मौत हो गई। घटना की सूचना पुलिस को दी गई है। गुरुवार शाम पत्नी से झगड़कर 30 वर्षीय रामखेलावन ने घर के अंदर एक कमरे में फांसी लगा ली। जानकारी होने पर स्वजन ने रस्सी काट कर उसे फंदे से नीचे उतारा। लेकिन अस्पताल पहुंचने के पहले वह दम तोड़ चुका था। पिता दिनेश निषाद ने बताया कि मकान में धन्नी में रस्सी का फंदा बनाकर उसने जान दी है। । अंदर से दरवाजा बंद कर लिया था। कुछ देर बाद जब बाहर नहीं निकला तो पत्नी चंदा देवी ने जानकारी दी। दरवाजा तोड़कर उसे बाहर निकाला गया था। उसकी तीन वर्ष पहले शादी हुई थी। कुछ महीने बाद ही बंटवारा कर लिया था। अलग रह रहा था। दोपहर में उसका किसी बात को लेकर पत्नी से विवाद हो गया था। डेढ़ साल की पुत्री रिया है। प्रभारी निरीक्षक रामाश्रय सिंह ने बताया है कि अस्पताल से सूचना मिली है। जिसमें स्वजन से पूछताछ की गई है।
---------------------
जंगल में पेड़ से लटका मिला विवाहिता का शव
संस, बबेरू : संदिग्ध हालात में विवाहिता का शव जंगल में साड़ी के फंदे से पेड़ पर लटका मिला। मायके पक्ष व ग्रामीण घरेलू कलह के चलते खुदकुशी करना बता रहे हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है। कोतवाली क्षेत्र के ग्राम जलालपुर का मजरा देबिन डेरा निवासी अशोक निषाद की 40 वर्षीय पत्नी शिव देवी का का शव शाम को गांव से करीब एक किलोमीटर दूर जंगल में स्वजन को नीम के पेड़ पर लटका मिला। पति ने बताया कि वह पास के गांव हड़हा डेरा मजदूरी करने चला गया था। वहां से लौटने पर जब पत्नी घर में नहीं दिखी तो उसने पड़ोसियों से पूछा। पड़ोसियों ने उसका जंगल की ओर जाना बताया। स्वजन के खोजने पर घटना की जानकारी हुई। स्वजन ने बताया कि उसे घर में किसी तरह की दिक्कत नहीं थी। इससे खुदकुशी करने की वजह पता नहीं चली है। उधर ग्राम मीरजापुर निवासी मायके पक्ष व ग्रामीणों ने बताया कि उसका एक दिन पहले किसी बात को लेकर घरेलू विवाद हुआ था। जिसके चलते घटना हुई है। उसके गले में चोट के निशान मिले हैं। पुलिस ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट से मौत की वजह पूरी तरह स्पष्ट हो जाएगी।