Move to Jagran APP

ताबड़तोड़ फायरिग से अफरातफरी, किशोर जख्मी

संवाद सहयोगी बांदा नवरत्रि पर्व पर पूजा पंडाल से कुछ दूरी पर गुरुवार देर रात तोबड़तोड़

By JagranEdited By: Published: Fri, 23 Oct 2020 05:19 PM (IST)Updated: Fri, 23 Oct 2020 05:19 PM (IST)
ताबड़तोड़ फायरिग से अफरातफरी, किशोर जख्मी
ताबड़तोड़ फायरिग से अफरातफरी, किशोर जख्मी

संवाद सहयोगी, बांदा : नवरत्रि पर्व पर पूजा पंडाल से कुछ दूरी पर गुरुवार देर रात तोबड़तोड़ फायरिग से अफरातफरी मच गई। अराजकतत्वों ने कई राउंड फायरिग कर दहशत फैला दी। पंडाल में भगदड़ मच गई। इसी बीच 15 वर्षीय किशोर की गर्दन को छूते गोली निकल गई। खून बहता देख लोग उसे आननफानन सीएचसी लेकर पहुंचे। सूचना मिलते ही सीओ और कोतवाल नहर के पास पहुंचे और जांच पड़ताल की। अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस पूरे मामले को संदेह की नजर से देख रही है। पुलिस के मुताबिक चिकित्सक गोली लगने से इन्कार कर रहे हैं। गर्दन में खरोंच के निशान जरूर मिले हैं।

loksabha election banner

कबौली गांव के पास निकली नहर किनारे ग्रामीणों ने मूर्ति की स्थापना की है। ग्रामीणों का कहना है कि रात करीब 11 बजे नहर के पास गोली चलाई गई। फायर होने से अफरा तफरी मच गई। अंधेरे का फायदा उठाकर अज्ञात लोगों ने गोली चलाई। फायरिग की चपेट में आकर छेदीलाल का 15 वर्षीय पुत्र अमर सिंह जख्मी हो गया। गंभीर हालत में अमर सिंह को स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। सूचना मिलते ही सीओ सियाराम और कोतवाल राकेश सरोज पहुंचे। ग्रामीणों ने पुलिस को बताया कि रात्रि तकरीबन 11 बजे के आसपास नहर के पार से अचानक दो राउंड फायरिग की गई। नहर के दूसरी तरफ से गोली चलाने की बात कही जा रही है। अंधेरे में किसी को देखा नहीं गया है। पंडाल और नहर के दूसरी तरफ करीब सौ मीटर का फासला है। पहली गोली पंडाल के बगल में लगे खंभे पर लगे बल्ब में लगी। दूसरी गोली का छर्रा किशोर की गर्दन में पीछे की तरफ लगा है। दो साल से आयोजन किया जा रहा है। किसी अराजकतत्व ने यह वारदात की है। सीओ सियाराम ने बताया कि किशोर के पिता छेदीलाल की तहरीर के आधार पर दो अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। संभावना है कि गोली छूते हुए निकल गई। हर बिदु पर जांच की जा रही है। जल्द आरोपित गिरफ्तार कर लिए जाएंगे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.