संयुक्त चेकिग में 65 ओवरलोडेड ट्रक सीज
के जिसमे के जिसमे के जिसमे के जिसमे के जिसमे के जिसमे के जिसमे के जिसमे के जिसमे के जिसमे के जिसमे के जिसमे के जिसमे के जिसमे के जिसमे के जिसमे के जिसमे के जिसमे के जिसमे के जिसमे के जिसमे के जिसमे के जिसमे के जिसमे के जिसमे के जिसमे के जिसमे के जिसमे के जिसमे के जिसमे के जिसमे
बड़ोखर बुजुर्ग, संवाद सूत्र : जनपद में ओवर लोडिग थम नहीं रही है। एसपी के निर्देश पर संयुक्त चेकिग अभियान चलाई गई। जिसमें ओवरलोड वाहन चालकों में अफरा-तफरी रही। 65 ओवरलोड ट्रकों को पकड़कर सीज कर दिया गया।
अवैध खनन व ओवरलोडिग के विरुद्ध सोमवार रात पुलिस व प्रशासनिक टीम का चाबुक चला। नरैनी तहसील के गिरवां थाना क्षेत्र में प्रभारी निरीक्षक शशि पांडेय व नायब तहसीलदार के साथ खनिज विभाग के कर्मचारियों ने सोमवार रात संयुक्त चेकिग अभियान चलाया। इस मौके पर मध्य प्रदेश की खदानों से मौरंग लेकर आ रहे कई ओवर लोड ट्रकों को रोका गया। लाइन से ट्रकों को खड़ा कराने की जानकारी जैसे ही अन्य चालकों को हुई। वह श्योढ़ा पुल के पास से वापस होने का प्रयास करने लगे। इस पर संयुक्त टीम ने उन्हें भी वहां जाकर पकड़ लिया। रात में कई घंटे तक चली चेकिग में 65 ट्रकों ओवरलोड मौरंग भरे ट्रकों को पकड़कर टीम ने कार्रवाई की। पकड़े गए वाहनों के विरुद्ध रात से दूसरे दिन मंगलवार दोपहर तक सीज करने व अन्य लिखा-पढ़ी की कार्रवाई चलती रही है।