Move to Jagran APP

सामूहिक विवाह में दांपत्य सूत्र में बंधे 65 जोड़े

जागरण संवाददाता बांदा मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत शुक्रवार को 65 जोड़े दांपत्य

By JagranEdited By: Published: Fri, 18 Dec 2020 10:55 PM (IST)Updated: Fri, 18 Dec 2020 10:55 PM (IST)
सामूहिक विवाह में दांपत्य सूत्र में बंधे 65 जोड़े

जागरण संवाददाता, बांदा : मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत शुक्रवार को 65 जोड़े दांपत्य सूत्र में बंधे। पुरोहितों ने मंत्रोच्चार के बीच शादी की सभी रस्में पूरी कराईं। इस दौरान बीडीओ व अन्य कर्मचारियों ने बरातियों की अगुवानी की। सांसद और विधायकों ने विवाह के बाद कन्याओं को उपहार व आशीर्वाद देकर विदाई दी। कन्याओं के खातों में 30 हजार रुपये भेजे गए। दस हजार का सामान दिया गया।

loksabha election banner

अतर्रा प्रतिनिधि के मुताबिक तहसील क्षेत्र के विकास खंड महुआ कार्यालय परिसर में में शुक्रवार को सामूहिक विवाह समारोह हुआ। अलग-अलग पंडालों में पुरोहितों ने मंत्रोच्चार के बीच शादी की रस्में पूरी कराईं। इस दौरान 20 जोड़ों एक-दूजे का दामन थामा। इनमें महुआ ब्लाक से रश्मि (पैगंबरपुर)-राम सिंह,(पन्ना), निर्मला देवी (देवरार)-बबलू (पन्ना), विनीता (पनगरा)-भरतलाल (जालौन),अनीता (देवरार)-परमा (दतिया),मंजू देवी (देवरार)-राहुल (हमीरपुर), रामलली (प्रेमपुर)-सुरेंद्र (नरैनी),सरिता (देवरार)-प्रमोद कुमार (हमीरपुर), गीता देवी (देवरार)-मंगल सिंह (पन्ना),मंजू देवी (गिरवा)-बाल चंद्र (मलेहरा निवादा), राधा (महुआ)-वीरेंद्र तथा ब्लाक बड़ोखर से सुनैना (तिदवारा)-राकेश (तिदवारी), फूला (भुरेड़ी)-सूरजदीन (हटेटीपुरवा), आरती (भुरेड़ी)-गब्बर (गौरिहार), सरोजा (दुरेड़ी)-बबलू (अजयगढ़), प्रियंका (लोहरा)-गौतम धुरिया(बांदा) सहित नगर पालिका बांदा से शोभा, गुड़िया, मनीषा, लक्ष्मी देवी व नंदनी शामिल रहीं। समारोह का संचालन सचिव धीरेंद्र द्विवेदी व प्रमोद द्विवेदी ने किया। इस दौरान बीडीओ संजीव बघेल व अनुभा श्रीवास्तव मौजूद रहीं।

नरैनी प्रतिनिधि के मुताबिक स्थानीय राजकुमार इंटर कॉलेज में 14 जोड़ों ने अग्नि के सात फेरे लिए। इनमें दो जोड़े बिसंडा ब्लॉक के रहे। पूजा देवी-लालभैया, सीमा देवी-अवधेश कुमार, पूजा-सुनील,रामलली संग रामलाल, जलसा देवी संग संजय पाल, आरती संग पुनीत कुमार, रिकी संग मिथुन,सुमित्रा संग अवधेश, सुमन संग शिवचरण, हीरामणि संग गोविद, रंजना संग सोनू, प्रियंका संग जितेंद्र कुमार तथा बिसंडा ब्लॉक से कल्पना संग मनोज कुमार व साधना संग राजवीर एक दूजे के हुए।विधायक राजकरण कबीर ने आशीर्वाद दिया। बीडीओ मनोज कुमार व एडीओ रमेश कुशवाहा ने निर्धारित सामग्री देकर विदाई की। डॉ. देवेंद्र सिंह भदौरिया, मंडल अध्यक्ष अशोक राजपूत, सौरभ शर्मा, ज्ञानेंद्र पांडेय आदि मौजूद रहे।

बबेरू प्रतिनिधि के मुताबिक चार ब्लाकों के 29 जोड़ों की शादी हुई। पुरोहित अजय शास्त्री रहे। नवदंपती को सांसद आरके पटेल, विधायक चंद्रपाल कुशवाहा व बीडीओ प्रभात द्विवेदी ने आशीर्वाद दिया। सांसद व विधायक ने पौधारोपण किया। समाजसेवी राम मोहन गुप्ता ने 29 वर वधु को पौधे व मास्क उपहार में दिए। समूह की महिलाएं फूलकली, सुमन व संध्या ने मंगल गीत गाए। ब्लाक प्रमुख शिरोमन बाबू सहित सीडीओ हरिश्चंद्र वर्मा, समाज कल्याण अधिकारी गीता सिंह वैवाहिक रस्में पूरी होने के बाद सभी दूल्हन को उपहारों के साथ विदाई की।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.