49 सदस्यों ने प्रमुख के खिलाफ सौंपा अविश्वास प्रस्ताव
जागरण संवाददाता, बांदा : बिसंडा ब्लाक के क्षेत्र पंचायत सदस्यों और ब्लाक प्रमुख आमने-सामने आ गए
जागरण संवाददाता, बांदा : बिसंडा ब्लाक के क्षेत्र पंचायत सदस्यों और ब्लाक प्रमुख आमने-सामने आ गए हैं। क्षेत्र के करीब आधा सैकड़ा महिला व पुरुष बीडीसी गुरुवार को कलेक्ट्रेट आए और डीएम को अविश्वास प्रसाद दिया। आरोप लगाया कि ब्लाक प्रमुख द्वारा विकास कार्यों में मनमानी की जा रही है। सदस्यों को विश्वास में नहीं लिया जा रहा है। उन्हें तत्काल हटाया जाए।
क्षेत्र पंचायत सदस्य गुड़िया मिश्रा की अगुवाई में सदस्यों ने सशपथ दिए गए अविश्वास प्रसाद में कहा कि क्षेत्र पंचायत अध्यक्ष कलमतिया की कार्यशैली से सदस्य व जनता परेशान हैं। वह राज्यवित्त की धनराशि से निर्माण कार्य बिना सदस्यों को विश्वास में लिए बिना प्रस्ताव से करा रही हैं। सभी उप समितियां मनमर्जी से बनवाई हैं। कुछ चहेते सदस्यों के क्षेत्रों में कार्य कराए जा रहे हैं। निर्माण कार्यों में कमीशन लिया जा रहा है। राज्य वित्त व सरकारी धनराशि का दुरुपयोग किया जा रहा है। सदस्यों के साथ अभद्र व्यवहार किया जाता है। प्रमुख के पति रामेश्वर यादव शासनादेश के खिलाफ बैठकों आदि में अनावश्यक हस्तक्षेप करते हैं। इस दौरान सदस्य अर¨वद कुमार, रजनी, श्रवण देवी, शिवशंकर, सपना, कल्पना देवी, रामपूजन, लक्ष्मी देवी, जगन्नाथ, राकेश कुमार, मुख्तार खां, गोरेलाल, मिथलेश, जावित्री देवी, दिनेश, नरेश, संपतिया, लालू, मीरा, रूबीना, केसरिया, शिवकुमारी, गुड़िया आदि मौजूद रहीं।