44:30 घंटे बाद बुझी कालिजर जंगल की आग
????? ?? ?????? ??? ??? ?? 46 ???? ??? ?? ???? ??? ??? ???? ????? ?? ???? ?? ??????? ?? ??? ??? ????????? ?? ???? ????? ?? ??? ????? ???? ???? ????? ???? ??? ????? ?? ???? ???? ?? ?????? ???? ???? ?? ???? ??? ???? ? ???? ?? ?????? ????? ?? ???? ??? ??? ??????? ????? ?? ?????? ?? ????? ?????? ??? ?????? ??? ?????? ????? ?? ??? ????? ?? ?? ?? ???
जागरण संवाददाता, बांदा : कालिजर दुर्ग की पहाड़ी पर जंगल में लगी आग 44:30 घंटे बाद बुझाई जा सकी। तीन दमकल टीमों ने शुक्रवार देर शाम हालात सामान्य किए। जंगल दोबारा न धधक उठे, इसके लिए दमकल टीमें अब भी वहां निगाह रख रही हैं। आग बुझने के बाद पहाड़ी के नीचे बस्ती वालों ने राहत की सांस ली।
कालिजर दुर्ग की पहाड़ी के निचले हिस्से में बुधवार रात करीब साढ़े आठ बजे आग लग गई थी। आग ने तकरीबन एक किमी क्षेत्रफल को चपेट में ले लिया था। बांस व अन्य सूखे पेड़ों में आग लगने से लपटें तेज हो रही थीं। इससे पहाड़ी के नीचे बसी बस्ती के लोगों में काफी दहशत थी। दमकल कर्मियों ने गुरुवार रात तक आग को आगे बढ़ने से रोकने के साथ काफी हद तक कम कर दिया था। शुक्रवार सुबह से दमकल की तीन टीमों ने आग बुझाना शुरू किया था। देर शाम पांच बजे के बाद आग पर पूरी तरह से काबू पा लिया गया। प्रभारी अग्निशमन अधिकारी विनय कुमार ने कहा कि आग पूरी तरह से बुझ चुकी है चूंकि पहाड़ों में आग लगी थी इसलिए लगातार निगहबानी की जा रही है ताकि आग न लगने पाए।