तीन करोड़ से शहर में जगमाएंगी एलईडी लाइटें
जागरण संवाददाता, बांदा :नगर पालिका क्षेत्र की सड़कें अब एलईडी की दूधिया रोशनी से नहाएंगी।
जागरण संवाददाता, बांदा :नगर पालिका क्षेत्र की सड़कें अब एलईडी की दूधिया रोशनी से नहाएंगी। पूरे शहर में अब सोडियम लाइटों के स्थान पर करीब साढ़े तीन करोड़ की लागत से एलईडी लाइटें लगाई जाएंगी। पालिका ने कुछ स्थानों पर काम भी शुरु करा दिया है। एलईडी लगाने की जिम्मेदारी शासन की ओर से ई-टेंड¨रग के जरिए ईईएसएल कंपनी को सौंपी गई है।कंपनी इन लाइटों की सात साल तक देखरेख करेगी।
शासन ने अत्यधिक विद्युत खर्च से बचने के लिए सभी जिलों की पालिका और नगर पंचायत क्षेत्रों में सोडियम लाइटों के बजाए एलईडी लाइटें लगवाने का फरमान जारी किया था। इस क्रम में शहर नगर पालिका क्षेत्र में 31 वार्डों में कुल 5182 प्रकाश ¨बदु चिन्हित किए गए हैं। जिनमें 895 स्थानों पर नगर पालिका की ओर से 11 लाख 92 हजार रुपए की लागत से एलईडी लाइटें 2017-18 में लगवाई गई थीं। शेष 4287 ¨बदुओं पर एलईडी लगाने का टेंडर शासन की ओर से ईईएसएल कंपनी को दिया गया है। कंपनी 3 करोड़ 38 लाख 35 हजार की लागत शहर की लाइटें बदलने का कार्य कर रही है। अब तक करीब 3 हजार प्वांइटों पर एलईडी लगाई जा चुकी हैं।
--------
शासन स्तर से ई-टेंड¨रग के जरिए ईईएसएल कंपनी को एलईडी लगाने की जिम्मदारी सौंपी गई है। एलईडी लगने से बिजली के खर्च में जो बचत होगी उस पैसे से पालिका कंपनी को किश्तों में भुगतान करेगी।
अधिशाषी अधिकारी नगर पालिका बांदा
संतोष कुमार