शहीदों के नाम एक दीप और जलाएं
बांदा, जागरण संवाददाता : भारत के वीर जवानों के साहस और बलिदान के आगे अब पूरा जिला नतमस्तक हो रहा है।
बांदा, जागरण संवाददाता : भारत के वीर जवानों के साहस और बलिदान के आगे अब पूरा जिला नतमस्तक हो रहा है। भारतीय सैनिकों द्वारा सर्जिकल स्ट्राइक के दौरान भारतीय वीरों को श्रद्धांजलि अर्पित करने की प्रेरणा देकर आर्यकन्या इंटर कालेज की प्रबंधक शमीम बानों ने दीप जलाए। कहा कि सैनिक जाति-धर्म से ऊपर हैं। उनके त्याग पर ही हम सभी सुरक्षित व विकास के पथ पर अग्रसर हैं। श्रीमती बानों ने कवि कमलेश की पंक्तियों को उदधृत करते हुए संदेश दिया कि गोली खाएं वो सीने में हम सब के जनम बचाएं, चलो शहीद सैनिकों के हम, चरणों में शीश झुकाएं। इनके चित्रों की पूजा कर, हम दीपावली मनाएं। आज हर परिवार व नागरिक का दायित्व है कि वह अपने अंदर साहस पैदा करने के लिए शहीदों की याद में एक दीप अवश्य जलाएं।