रोज खुल रही जननी सुरक्षा योजना की पोल
बांदा, जागरण संवाददाता : गर्भवती महिलाओं के प्रसव को लेकर लापरवाही का शोर जहां अक्सर सरकारी अस्पतालो
बांदा, जागरण संवाददाता : गर्भवती महिलाओं के प्रसव को लेकर लापरवाही का शोर जहां अक्सर सरकारी अस्पतालों में सुनने को मिलता है वहीं उन्हें साधन को लेकर भी भटकना पड़ रहा है। अस्पताल में जुड़वा बच्चों को जन्म देने के बाद साधन के इंतजार में कई घंटे तक महिला गेट में बैठी रही। परिजनों का आरोप है कि आशा बहू साधन लेने को कहकर गई तो वापस नही लौटी है। लोगों के फोन करने पर सरकारी एंबुलेंस से उन्हें घर भेजा गया है।
मटौंध थाना क्षेत्र के ग्राम मरौली निवासी माया पत्नी छत्रपाल को परिजनों ने जिला अस्पताल में भर्ती कराया था। बुधवार सुबह महिला ने जुड़वा बच्चों को अस्पताल में जन्म दिया। परिजनों का आरोप है कि शाम को अस्पताल से छुटटी के बाद आशा बहू साधन लेने को कहकर गई थी। इसके बाद वह वापस नहीं लौटी। कई घंटे से साधन आने की वह राह तक रहे हैं। काफी देर तक वह धूप में बैठे रहे हैं। कुछ बुद्धिजीवी लोगों ने जब मामले की सूचना उच्चाधिकारियों को दी तो उनके निर्देशन पर सरकारी एंबुलेंस से उन्हें घर भेजवाया गया है।