शादी में किशोर को ब्लेड मारी,घायल
By Edited By: Published: Sat, 19 Apr 2014 01:01 AM (IST)Updated: Sat, 19 Apr 2014 01:01 AM (IST)
बांदा : मुहल्ला कैलाश पुरी निवासी 16 वर्षीय मोहित पुत्र गंगा शुक्रवार रात कालवनगंज पुलिस चौकी के नजदीक एक शादी समारोह में गया था। वहां मुहल्ले के शिवम ने उसे ब्लेड से हमला कर घायल कर दिया। पुलिस ने जानकारी होने पर घायल किशोर को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। चौकी इंचार्ज राम मूरत ने बताया कि गुरूवार को दोनों के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया था। इसी खुन्नस के चलते उसने मोहित को ब्लेड मारकर घायल कर दिया है। आरोपी मौके से फरार है, उसे ढूढ़ा जा रहा है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें