Move to Jagran APP

सरकारी सेवारत महिलाओं की भूमिका महत्वपूर्ण

बलरामपुर : कलेक्ट्रेट सभागार में मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ का सजीव प्रसारण देखने के बाद जिला

By JagranEdited By: Published: Tue, 20 Nov 2018 11:12 PM (IST)Updated: Tue, 20 Nov 2018 11:12 PM (IST)
सरकारी सेवारत महिलाओं की भूमिका महत्वपूर्ण
सरकारी सेवारत महिलाओं की भूमिका महत्वपूर्ण

बलरामपुर : कलेक्ट्रेट सभागार में मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ का सजीव प्रसारण देखने के बाद जिलाधिकारी कृष्णा करुणेश ने सभी अधिकारियों को नारी सशक्तिकरण संकल्प अभियान को सफल बनाने की जिम्मेदारी दी। कहाकि एक माह तक महिलाओं को उनके लिए संचालित सरकारी योजनाओं की जानकारी दी जाएगी। इस कार्य में सरकारी विभागों में कार्यरत महिलाओं की महती भूमिका है। कहाकि शिक्षक, आशा बहू, एएनएम व आंगनबाड़ी कार्यकर्ता अपने क्षेत्र की महिलाओं को योजनाओं की जानकारी दे। शिक्षिकाएं उनको शिक्षा के प्रति जागरूक करें। टीकाकरण के साथ उनको अन्य योजनाओं की भी जानकारी दे। भाजपा महिला मोर्चा अध्यक्ष मंजू तिवारी ने कहाकि महिलाओं की सुरक्षा व सशक्तिकरण के लिए पार्टी कार्यकर्ता भी घर-घर दस्तक देंगे। सीडीओ कृतिका ज्योत्सना, जिला प्रोवेशन अधिकारी रामप्रसाद, डीडीओ गिरीश चंद्र पाठक मौजूद रहे।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.