छात्राओं ने जागरूक करने का लिया संकल्प
जासं बलरामपुर नगर के गर्ल्स इंटर कॉलेज में छात्राओं ने लोकसभा चुनाव में मतदान प्रतिशत बढ़ाने के लिए लोगों को जागरूक करने का संकल्प लिया। छात्राओं को मतदान जरूरी का शपथ दिलाकर अपने अभिभावकों को प्रेरित करने का पाठ पढ़ाया गया। छात्राओं ने मतदान हमारा अधिकार जरुर करें मतदान व वोट करें वफादारी से चयन करें समझदारी से का स्लोगन लिखी तख्ती लेकर लोगों को जागरूक किया। साथ ही मतदान का महत्व भी बताया। कॉलेज प्रधानाचार्य रेखारानी ने बताया कि छात्राओं को अपने घर व आसपास के लोगों को जागरूक करने की जिम्मेदारी दी गई है।
बलरामपुर : नगर के गर्ल्स इंटर कॉलेज में छात्राओं ने लोकसभा चुनाव में मतदान प्रतिशत बढ़ाने के लिए लोगों को जागरूक करने का संकल्प लिया। छात्राओं को मतदान जरूरी का शपथ दिलाकर अपने अभिभावकों को प्रेरित करने का पाठ पढ़ाया गया। छात्राओं ने मतदान हमारा अधिकार, जरुर करें मतदान व वोट करें वफादारी से चयन करें समझदारी से का स्लोगन लिखी तख्ती लेकर लोगों को जागरूक किया। साथ ही मतदान का महत्व भी बताया। कॉलेज प्रधानाचार्य रेखारानी ने बताया कि छात्राओं को अपने घर व आसपास के लोगों को जागरूक करने की जिम्मेदारी दी गई है। कहाकि एक-एक वोट की कीमत है। राष्ट्र के निर्माण के लिए सभी मतदान करने अपने पोलिग बूथ पर 12 मई को जरूर जाएं। शिक्षक रश्मि सिंह, अविनाश मिश्र, मधुकर सिंह, वंदना पांडेय, छात्राएं लक्ष्मी कश्यप, सुधा मौर्या, रोली वर्मा, अंजली त्रिपाठी, क्षमा मिश्रा व आंचल ने संकल्प लिया।