Move to Jagran APP

वैक्सीनेशन नहीं पकड़ पा रही रफ्तार

जिले में संसाधनों की कमी के चलते वैक्सीनेशन रफ्तार

By JagranEdited By: Published: Fri, 23 Jul 2021 11:22 PM (IST)Updated: Fri, 23 Jul 2021 11:22 PM (IST)
वैक्सीनेशन नहीं पकड़ पा रही रफ्तार
वैक्सीनेशन नहीं पकड़ पा रही रफ्तार

बलरामपुर : जिले में संसाधनों की कमी के चलते वैक्सीनेशन रफ्तार नहीं पकड़ पा रही है। शुक्रवार को 52 बूथों पर 9800 के सापेक्ष 10068 लोगों को टीका लगाया गया। अब तक पांच लाख लोगों को भी टीका नहीं लग पाया है। ऐसे में अगस्त माह के अंदर सबको टीका लगा पाना मुश्किल दिख रहा है।

loksabha election banner

वैक्सीन किल्लत व मानव संसाधनों की कमी के चलते टीकाकरण तेज नहीं हो पा रहा है। कई अस्पतालों में टीका लगवाने पहुंचे लोगों को लंबा इंतजार करना पड़ रहा है। कहीं कर्मचारियों की किल्लत है तो कहीं वैक्सीन कम पड़ जा रही है। यही नहीं तमाम लोग चाहकर भी वैक्सीन नहीं लगवा पा रहे हैं, क्योंकि उनके गांव के बगल कोई बूथ नहीं चल रहा है। इसके बावजूद लोग टीका लगवाने के लिए अस्पताल पहुंच रहे हैं। अपनी बारी का इंतजार कर टीका लगवा रहे हैं। जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डा.अरुण कुमार ने बताया कि तीसरी लहर आने के पहले हर नागरिक को टीका लगाने का लक्ष्य तय किया गया है। जितनी वैक्सीन मिलती जा रही है,उसे लगाया जा रहा है। 150 बूथों के संचालन की तैयारी है। पर्याप्त डोज मिलते ही सब जगह वैक्सीनेशन शुरू किया जाएगा। अब तक 498721 लोगों को टीका लगाया जा चुका है। दो अस्पतालों में हेल्प डेस्क शुरू :

सदर विधायक पल्टूराम ने शुक्रवार को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र जोकहिया व हरिहरगंज में कोविड हेल्प डेस्क का शुभारंभ कराया। कहा कि पार्टी पदाधिकारी कोविड हेल्प डेस्क लगाकर टीकाकरण अभियान को गति प्रदान करने मे सहयोग कर रहे हैं। इस दौरान उन्होंने सभी को मास्क व एनर्जी ड्रिक भी बांटे। भाजपा जिला उपाध्यक्ष बृजेंद्र तिवारी, अरविद तिवारी, सेतु बंध त्रिपाठी मौजूद रहे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.