दो मकान राख, एक झुलसा
बलरामपुर : क्षेत्र के वीरपुर सेमरा गांव में शनिवार रात अज्ञात कारणों से लगी आग में फूस के
By JagranEdited By: Published: Sun, 15 Jul 2018 11:45 PM (IST)Updated: Sun, 15 Jul 2018 11:45 PM (IST)
बलरामपुर : क्षेत्र के वीरपुर सेमरा गांव में शनिवार रात अज्ञात कारणों से लगी आग में फूस के दो मकान जल कर राख हो गए। इसमें दो मवेशी भी झुलस गए हैं। बाबूराम के मकान से आग की लपटें उठी। देखते ही देखते आग ने सीताराम के मकान को भी अपने आगोश में ले लिया। ग्रामीणों की काफी मशक्कत करने के बाद आग पर काबू पाया। आग बुझाने में ग्रामीण निर्मल का हाथ झुलस गया। राजस्व निरीक्षक चंद्रिका यादव ने बताया कि नुकसान का आंकलन कर रिपोर्ट उच्चाधिकारियों को भेज दी है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें