बच्चों को यातायात नियमों की दिलाएंगे शपथ
बलरामपुर : सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी भगवान प्रसाद ने बताया कि 19 नवंबर को नगर के ि
By JagranEdited By: Published: Sat, 17 Nov 2018 11:20 PM (IST)Updated: Sat, 17 Nov 2018 11:20 PM (IST)
बलरामपुर :
सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी भगवान प्रसाद ने बताया कि 19 नवंबर को नगर के सिटी मांटेसरी इंटर कॉलेज में जिलाधिकारी कृष्णा करुणेश बच्चों को यातायात नियमों के पालन की शपथ दिलाएंगे। साथ ही सड़क सुरक्षा व यातायात नियमों की भी जानकारी दी जाएगी। इसी दिन 11 बजे उप संभागीय परिवहन कार्यालय में परिवहन चालक, बस, ट्रक, टैंपो-टैक्सी ऑपरेटर व यूनियन के पदाधिकारियों की कार्यशाला आयोजित की जाएगी। जिसमें सभी को सड़क पर वाहन चलाते समय विशेष सावधानी बरतने का पाठ पढ़ाया जाएगा।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें