Move to Jagran APP

बिजली गिरने से किशोर की मौत, पसरा मातम

चित्र परिचय-13बीएलएम23 संवादसूत्र बलरामपुर गौरा चौराहा थाना क्षेत्र के सिघवापुर गांव में बिजली गिरने से पशुओ का चारा लेकर घर लौट रहे 14 वर्षीय बिदे पुत्र शारदा प्रसाद यादव की मौत हो गई। बिदे अपने गांव के ही दो बच्चों के साथ पशुओं का चारा लाने गया था जहां से वह चारा लेकर लौट रहा था कि रास्ते में हादसे का शिकार हो गया। मौत की खबर जैसे ही घर पहुंची कोहराम मच गया। परिवारीजनों का रो रोकर बुरा हाल है। गौरा थाना क्षेत्र के सिघवापुर गांव में शुक्रवार की सुबह शारदा प्रसाद यादव के तीन पुत्र में मझला पुत्र बिदे गांव के ही दो बच्चों के साथ पशुओं का चारा लाने गया था। गन्ने छीलने के बाद पशुओं का चारा लेकर वह घर लौट रहा था कि रास्ते में वह बिजली की चपेट में आ गया और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। बिदे की मौत की सूचना जैसे ही घर पहुंची कोहराम मच गया। परिवारीजन दहाड़े मार मार कर रोते रहे। लेखपाल राम सहाय ने बताया कि घटना की सूचना उच्चाधिकारियों को दी गई है। ह्यकह

By JagranEdited By: Published: Fri, 13 Mar 2020 10:55 PM (IST)Updated: Sat, 14 Mar 2020 06:07 AM (IST)
बिजली गिरने से किशोर की मौत, पसरा मातम
बिजली गिरने से किशोर की मौत, पसरा मातम

बलरामपुर : गौरा चौराहा थाना क्षेत्र के सिघवापुर गांव में बिजली गिरने से किशोर की मौत हो गई। गांव में मातम छा गया। लोग घटना स्थल की तरफ दौड़ पड़े। मृतक के परिवारजन का रो-रोकर बुरा हाल है। बताया जाता है कि बिदे अपने दो साथियों के साथ पशुओं के लिए चारा लेने गया था। जहां से वह चारा लेकर लौट रहा था। रास्ते में बारिश शुरू हो गई। तीनों घर की तरफ बढ़े। तभी कड़कते हुए बिजली बिदे के ऊपर गिर गई। उसके दोनों दोस्त बेहोश हो गए। होश आने पर घर में पहुंचकर घटना की जानकारी दी। मौत की खबर जैसे ही घर पहुंची, कोहराम मच गया।

loksabha election banner

मृतक के पिता शारदा प्रसाद यादव की मुताबिक उसके तीन पुत्र है। मझला पुत्र बिदे गांव के ही दो बच्चों के साथ पशुओं का चारा लाने गया था। गन्ना छीलने के बाद पशुओं का चारा लेकर वह घर लौट रहा था। उसके साथ हादसा हो गया। घर में कोहराम मचा हुआ है। लेखपाल राम सहाय ने बताया कि घटना की सूचना उच्चाधिकारियों को दी गई है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.