चोरों ने लाखों के जेवर पर हाथ किया साफ
बलरामपुर : क्षेत्र के घोघरा तेलीडीह गांव निवासी चंद्रभान के घर रात में चोर घुस आए। घर
By JagranEdited By: Published: Thu, 22 Mar 2018 11:24 PM (IST)Updated: Thu, 22 Mar 2018 11:24 PM (IST)
बलरामपुर : क्षेत्र के घोघरा तेलीडीह गांव निवासी चंद्रभान के घर रात में चोर घुस आए। घर में रखे सोने-चांदी के जेवरात व नगदी पर हाथ साफ कर दिया। आवाज सुन परिजनों ने दरवाजा खोलने का प्रयास किया तो वह बाहर से बंद मिला। छत पर जाकर शोर मचाया। जब तक ग्रामीण दौड़ते तब तक चोर फरार हो चुके थे। पीड़ित ने एक लाख से अधिक के जेवरात चोरी होने की बात कही है। थानाध्यक्ष जीतेंद्र टंडन ने बताया कि तहरीर मिली है। अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया जा रहा है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें