Move to Jagran APP

श्रीराम का राज्याभिषेक देख भाव विभोर हुए दर्शक

मंचन देख दर्शक भाव विभोर हो गए

By JagranEdited By: Published: Wed, 28 Oct 2020 09:54 PM (IST)Updated: Wed, 28 Oct 2020 09:54 PM (IST)
श्रीराम का राज्याभिषेक देख भाव विभोर हुए दर्शक
श्रीराम का राज्याभिषेक देख भाव विभोर हुए दर्शक

बलरामपुर : कोरोना महामारी के कारण रामलीला का मंचन नहीं किया गया। भगवान श्रीराम के राज्याभिषेक का मंचन कर परंपरा निभाया। नगर के भगवतीगंज में श्रीश्री 108 श्रीरामलीला संकीर्तन समिति के रामलीला में श्रीराम के राज्याभिषेक का मनमोहक मंचन किया गया। समिति के पदाधिकारियों ने श्रीराम की आरती कर आशीर्वाद लिया। मंचन देख दर्शक भाव विभोर हो गए।

loksabha election banner

शैलेंद्र शर्मा, अंकित शर्मा, मोहन शर्मा, भानु साहू, कृष्णा शर्मा, अभय मोदनवाल, टोनी पाठक, संतोष पाठक कलाकारों ने मंचन किया। समिति के पदाधिकारियों में अध्यक्ष बाबूलाल अग्रवाल, विजय अग्रवाल, आनंद शर्मा, दुलीचंद गोयल, महेश अग्रवाल, नरेंद्र शर्मा, ओम प्रकाश गुप्त, गंगा शर्मा व शिवकुमार शर्मा मौजूद रहे। उधर उतरौला में भगवान श्रीराम के राज्याभिषेक के साथ 12 दिनों से चल रहे रामलीला मंचन का समापन हो गया। वैदिक मंत्रोच्चार के साथ राजपुरोहितों ने राजगुरु वशिष्ठ की देखरेख में राज्याभिषेक किया। दु:खहरण नाथ राजगद्दी का कार्यक्रम संपन्न हुआ। श्रीदत्तगंज बाजार के सोमनाथ मंदिर में चल रहे रामलीला में लक्ष्मण शक्ति बाण, अंगद-रावण संवाद, मेघनाद वध, कुंभकरण व रावण वध का मंचन किया गया। महंत जितेंद्र वन, अनूप सिंह, देव प्रकाश गुप्त, मनीष गुप्त, राहुल जायसवाल, दीनदयाल जायसवाल, मथुरा प्रसाद, गोमती प्रसाद जायसवाल, कामता प्रसाद मौर्य, जगराम वर्मा व भूपाल कौशल मौजूद रहे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.