गन्ने की घटतौली पर किसानों ने किया प्रदर्शन
संवादसूत्र महराजगंज तराई (बलरामपुर) गन्ना घटतौली के खिलाफ किसानों ने किया प्रदर्शन विकासखंड तुलसीपुर के अंतर्गत गन्ना क्रय केंद्र लालपुर लेबुड्डी मैं गन्ना तौल लिपिक तेग बहादुर सिंह के खिलाफ किसानों ने प्रदर्शन करके गन्ना तौल लिपिक हटवाने की मांग की है।
बलरामपुर : क्षेत्र के लैबुड्डी गन्ना क्रय केंद्र पर घटतौली किए जाने का आरोप लगाते हुए किसानों ने प्रदर्शन किया। किसानों ने गन्ना तौल लिपिक को हटाए जाने की मांग की है। प्रवेश तिवारी, विजय यादव, चंद्रभान, प्रमोद तिवारी, बासुदेव, देवनारायण, प्रदीप पांडेय, मिश्री लाल, पप्पू, वंशीधर व रामदेव ने बताया कि शनिवार को सहज राम पांडे अपने बैलगाड़ी से गन्ना तौल करवाने आया था। उसको एक क्विंटल 80 किलो गन्ना बताया गया। शक होने पर उसने दोबारा तौल कराई तो घटतौली सही मिली। गन्ना तौल लिपिक ने बताया कि उस पर जो आरोप लगाए जा रही हैं वह पूरी तरह से बेबुनियाद है। गन्ना सचिव तुलसीपुर आनंद प्रकाश दूबे ने बताया कि सूचना मिली है। मामले की जांच कराई जा रही है।