Move to Jagran APP

भयमुक्त परिवेश के लिए चल रहा मिशन साहसी अभियान

संवादसूत्र बलरामपुर समाज में छात्र-छात्राओं को नेतृत्व व दिशा देने वाले संगठन अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने समय-समय पर समाज में आने वाली चुनौतियों का डटकर सामना किया है। न सिर्फ समस्याओं बल्कि उसके समाधान की ओर समाज का ध्यान आकर्षित किया है। यह बात मुख्य प्रशिक्षक जियाउल हशमत ने एबीवीपी के मिशन साहसी अभियान के दौरान सिटी पैलेस के सामने आयोजित कार्यक्रम में कही। कहाकि एबीवीपी अपने राष्ट्र पुनर्निर्माण के उद्देश्य के लिए छात्र-छात्राओं में भेदभाव को न मानते हुए संगठन में दोनों को समान अवसर प्रदान किए गए हैं। समाज का जागरूक संगठन होने के दायित्व का निर्वहन करते हुए छात्रा बहनों को भयमुक्त परिवेश प्रदान करने के लिए 15 अक्टूबर से मिशन साहसी अभियान जिले में शुरू किया गया है। जिसमें प्रशिक्षक विभिन्न कॉलेजों में छात्राओं को आत्मरक्षा के गुर सिखा रहे हैं। यह अभियान 20 अक्टूबर तक चलेगा। 22 अक्टूबर को प्रशिक्षित छात्राओं को मेगा शो में प्रमाण पत्र दिया जाएगा।

By JagranEdited By: Published: Wed, 16 Oct 2019 09:58 PM (IST)Updated: Fri, 18 Oct 2019 06:22 AM (IST)
भयमुक्त परिवेश के लिए चल रहा मिशन साहसी अभियान
भयमुक्त परिवेश के लिए चल रहा मिशन साहसी अभियान

बलरामपुर :

loksabha election banner

समाज में छात्र-छात्राओं को नेतृत्व व दिशा देने वाले संगठन अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने समय-समय पर समाज में आने वाली चुनौतियों का डटकर सामना किया है। न सिर्फ समस्याओं बल्कि उसके समाधान की ओर समाज का ध्यान आकर्षित किया है। यह बात मुख्य प्रशिक्षक जियाउल हशमत ने एबीवीपी के मिशन साहसी अभियान के दौरान सिटी पैलेस के सामने आयोजित कार्यक्रम में कही। कहाकि एबीवीपी अपने राष्ट्र पुनर्निर्माण के उद्देश्य के लिए छात्र-छात्राओं में भेदभाव को न मानते हुए संगठन में दोनों को समान अवसर प्रदान किए गए हैं। समाज का जागरूक संगठन होने के दायित्व का निर्वहन करते हुए छात्रा बहनों को भयमुक्त परिवेश प्रदान करने के लिए 15 अक्टूबर से मिशन साहसी अभियान जिले में शुरू किया गया है। जिसमें प्रशिक्षक विभिन्न कॉलेजों में छात्राओं को आत्मरक्षा के गुर सिखा रहे हैं। यह अभियान 20 अक्टूबर तक चलेगा। 22 अक्टूबर को प्रशिक्षित छात्राओं को मेगा शो में प्रमाण पत्र दिया जाएगा।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.