खेल मैदान बदहाल, नहीं बनी बाउंड्रीवाल
बलरामपुर : नगर के स्वतंत्र भारत इंटर कॉलेज का खेल मैदान बदहाल है। मैदान कूड़े से पटा चु
By JagranEdited By: Published: Mon, 19 Nov 2018 11:11 PM (IST)Updated: Mon, 19 Nov 2018 11:11 PM (IST)
बलरामपुर : नगर के स्वतंत्र भारत इंटर कॉलेज का खेल मैदान बदहाल है। मैदान कूड़े से पटा चुका है। मैदान जिला पंचायत के स्वामित्व में है। जिस पर अतिक्रमण व गंदगी का बोलबाला है। व्यापार मंडल महामंत्री रूपनचंद्र गुप्त ने बताया कि दीपावली के दौरान विद्यालय के खेल मैदान पर प्रशासन ने आतिशबाजी की दुकानें लगवाई थीं। दुकानें तो हट गईं लेकिन, कूड़ा व अतिक्रमण बरकरार है। पूर्व खिलाड़ी केसरी शुक्ल, मुजीब अलवी, डॉ. मोहम्मद शरीफ खान, नदीम वसी, संजय कमला ने मैदान से अतिक्रमण हटवाकर चहारदीवारी का निर्माण कराने की मांग की है। एसडीएम विशाल यादव ने बताया कि क्रीड़ास्थल की सफाई के लिए नगर पंचायत को निर्देश दिया जाएगा।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें