समाजवादी सेकुलर मोर्चा दमखम से लड़ेगी चुनाव
बलरामपुर : समाजवादी पार्टी सेकुलर मोर्चा बनने के बाद से समाजवादी पार्टी घबराई हुई है। लोक
By JagranEdited By: Published: Thu, 11 Oct 2018 11:27 PM (IST)Updated: Thu, 11 Oct 2018 11:27 PM (IST)
बलरामपुर : समाजवादी पार्टी सेकुलर मोर्चा बनने के बाद से समाजवादी पार्टी घबराई हुई है। लोकसभा के चुनाव में बसपा को प्रदेश में 40 सीट देने की तैयारी करना इस बात का सबूत है कि समाजवादी पार्टी की जमीन खिसक रही है। आने वाले लोकसभा चुनाव में समाजवादी सेकुलर मोर्चा पूरे दमखम से चुनाव मैदान में उतरने को तैयार है। यह बात सेकुलर मोर्चा के प्रदेश प्रवक्ता नवाब अली अकबर ने कही। कहा कि भाजपा की केंद्र सरकार हर वादे पर झूठी साबित हुई है। हमारी पार्टी ही भाजपा को टक्कर दे सकती है। क्योंकि समाजवादी पार्टी में हर स्तर पर अंतर्कलह मची हुई है। ताज जहीर, सिराज अहमद, बब्लू खां, बब्बू आदि मौजूद रहे।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें