संदिग्ध परिस्थितियों में फंदे से लटका मिला युवक का शव, तीन माह के बेटे के साथ मायके में थी पत्नी
सादुल्लाहनगर के ऐदहा गांव में 21 वर्षीय बृजेश कुमार विश्वकर्मा का शव किराये के मकान में फंदे से लटका मिला। ...और पढ़ें

HighLights
21 वर्षीय बृजेश का शव किराये के मकान में मिला।
पुलिस ने प्रथम दृष्टया आत्महत्या का मामला माना।
तीन माह के बेटे के सिर से पिता का साया उठा।
संवादसूत्र, सादुल्लाहनगर (बलरामपुर)। ऐदहा गांव निवासी 21 वर्षीय बृजेश कुमार विश्वकर्मा का शव किराये के मकान में छत के कुंडे से फंदे के सहारे लटका मिला। घटना के समय बृजेश की पत्नी सोनम अपने तीन माह के बेटे के साथ मायके में थी। पुलिस घटना को प्रथमदृष्टया आत्महत्या मान रही है। मौत के कारणों का पता लगाने के लिए पुलिस ने छानबीन शुरू कर दी है।
21 वर्षीय युवक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, तीन माह के बेटे का छूटा साया ऐदहा निवासी बृजेश कुमार विश्वकर्मा कस्बा निवासी मोहम्मद शरीफ के मकान में किराये पर रहता था। वह पिकअप चलाकर जीवन यापन करता था। बीते रविवार को वह सब्जी लोड करने के लिए बीकापुर फैजाबाद गया था। शाम को सब्जी लेकर लौटा।
पत्नी ने की कई बार कॉल
अपने कमरे के पास पिकअप खड़ी कर अंदर चला गया। इसके बाद देर रात तक कमरे का दरवाजा नहीं खुला। उधर होली में अपने मायके गई उसकी पत्नी सोनम ने राम में कई बार फोन किया, लेकिन काल रिसीव नहीं हुई।
आशंका होने पर उसने पड़ोसी को फोन कर जानकारी लेने को कहा। पड़ोसी जब घर के पीछे की ओर गया, तो अंदर बृजेश का शव फंदे से लटका देख उसके होश उड़ गए। उसने शोर मचाया, तो आसपास के लोग वहां पहुंच गए।
यह भी पढ़ें- पांच ट्रैक्टरों के साथ चार चोर गिरफ्तार, अंतर्जनपदीय मदमाशों के बड़े गैंग का खुलासा
पुलिस ने दरवाजा तोड़ शव को नीचे उतारा। थानाध्यक्ष सत्येंद्र वर्मा ने बताया कि फोरेंसिक टीम ने मौके से साक्ष्य जुटाए हैं। प्रथम दृष्टया आत्महत्या प्रतीत हो रहा है। कारणों का पता लगाया जा रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
दुधमुंहे बच्चे के सिर से उठा पिता का साया
बृजेश अपने चार भाइयों में तीसरे नंबर पर था। परिवार में बड़े भाई महेश कुमार, उमेश कुमार व छोटा भाई गोविंदा हैं। इसके अलावा तीन बहनें भी हैं। बृजेश का तीन माह का एक पुत्र है। बृजेश की मौत से दुधमुंहे बेटे के सिर से पिता का साया उठ गया है। पति के मौत की खबर सुनकर मायके से भागी आई पत्नी सोनम का रो-रोकर हाल बेहाल है। हर कोई पीड़ित परिवार को ढांढ़स बंधाता रहा।
