पांच ट्रैक्टरों के साथ चार चोर गिरफ्तार, अंतर्जनपदीय मदमाशों के बड़े गैंग का खुलासा
नवाबगंज (गोंडा) पुलिस ने किसानों के नाम पर ट्रैक्टर फाइनेंस कराकर बेचने वाले एक अंतर्राज्यीय गिरोह के चार सदस्यों को ...और पढ़ें
-1773654055192_m.webp)
HighLights
किसानों के नाम पर ट्रैक्टर फाइनेंस कराकर ठगी।
अंतर्राज्यीय गिरोह के चार सदस्य गिरफ्तार किए गए।
पुलिस ने पांच धोखाधड़ी वाले ट्रैक्टर बरामद किए।
संवाद सूत्र, नवाबगंज (गोंडा)। किसानों को झांसा देकर उनके नाम पर ट्रैक्टर फाइनेंस कराकर दूर-दराज के जिलों में बेचने वाले अंतर्जनपदीय गिरोह के चार सदस्यों को गिरफ्तार किया है। महीनो से दौड़ रहे ट्रैक्टर मालिकों ने राहत की सांस ली है। पुलिस ने उनके कब्जे से पांच ट्रैक्टर भी बरामद किए हैं।
पुलिस के अनुसार गिरोह के सदस्य किसानों को डाउन पेमेंट देकर विश्वास में लेते थे और उनके नाम पर ट्रैक्टर फाइनेंस कराते थे। इसके बाद ट्रैक्टर को किराये पर लेने के नाम पर प्रति माह 30 हजार रुपया देने का झांसा देकर अपने कब्जे में ले लेते थे और उन्हें दूरस्थ जिलों में ऊंचे दाम पर बेच देते थे।
मामले में दर्ज कराया था मुकदमा
इस मामले में बीते वर्ष 30 जून को तुलसीपुर माझा अनीस कुमार, 1 जुलाई को हृदय राम और 28 अगस्त 2025 को जनपद अमेठी के बरगदी नसीराबाद निवासी प्रभावती देवी की तहरीर पर थाना नवाबगंज में धोखाधड़ी सहित विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया था।
पुलिस ने गिरोह के चार आरोपियों जनपद प्रतापगढ़ के थाना जेठवारा अन्तर्गत पुरेवसावन गांव निवासी कुलदीप सिंह, जनपद मैनपुरी के थाना बेबर अन्तर्गत जगतपुर खास गांव निवासी सुभाष चंद्र यादव, मथुरा जनपद के छाता थाना अन्तर्गत भदावल गांव निवासी रामजी शर्मा व जनपद बाराबंकी के थाना बड्डूपुर अन्तर्गत घसीटे पुरवा गांव निवासी संदीप यादव को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपियों की निशानदेही पर पुलिस ने कुल पांच ट्रैक्टर बरामद किए हैं।
थानाध्यक्ष अभय सिंह ने बताया
प्रतापगढ़ के थाना जेठवारा अन्तर्गत पुरेवसावन गांव निवासी चोरी, धोखाधड़ी सहित विभिन्न धाराओं में थाना सरायममरेज में दो मुकदमा व बहराइच के मूर्तिहा थाने में तीन मुकदमे दर्ज हैं वहीं जनपद मैनपुरी के थाना बेवर अन्तर्गत जगतपुर खास गांव निवासी सुभाष चंद्र यादव के विरुद्ध जनपद बहराइच के मूर्तिहा थाने में चोरी, धोखाधड़ी सहित अन्य धाराओं में तीन मुकदमे दर्ज हैं। थानाध्यक्ष ने कहा पूरे गिरोह के नेटवर्क की जांच कर रही है। जल्द ही और मामलों का खुलासा किया जाएगा।
गिरफ्तारी में उपनिरीक्षक विभव सिंह, उमेश सिंह, दीवान अभिषेक सिंह, सुनील यादव, आरक्षी अतुल सिंह, अखिलेश यादव, अभिषेक यादव व दीपेंद्र सिंह शामिल रहे।
